छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : किसानों का धान खरीद कर साल भर बाद भी नहीं किया 20 लाख भुगतान…

​अंबागढ़ चौकी , ग्राम बांधा बाजार स्थित मुरारी ट्रेडर्स के संचालक मुरारी खंडेलवाल पर किसानों ने साल भर पहले लगभग 20 लाख रुपए का धान खरीदने के बावजूद आज तक राशि का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए भुगतान कराने के संबंध में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, मोहला मानपुर चौकी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर के अगुवाई में गबन का अपराध दर्ज कराने कलेक्टर के नाम एडीएम जीआर मरकाम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है।

पुलिस अधीक्षक तथा एडीएम मरकाम को सौंपे गए ज्ञापन में पीड़ित किसान ताराचंद साहू निवासी ग्राम पंडरीतराई, सुशील कुमार देवनारायण तथा सुहागा बाई निवासी ग्राम संबलपुर ने लिखित शिकायत में बताया कि उन्होंने ग्राम बांधा बाजार स्थित मुरारी ट्रेडर्स के संचालक मुरारी लाल खंडेलवाल के पास जून 2025 में धान की बिक्री की थी, जिसकी राशि 8 लाख 69 हजार 4 00 रुपए है।

किसानों का कहना है कि मुरारी खंडेलवाल के पास मंडी लाइसेंस होने के कारण उन्होंने उसके पास धान की फसल बेची थी। लगभग साल भर का समय बीत रहा है, खंडेलवाल ने उनके साथ छल करते हुए उन्हें बेचे गए धान की राशि का भुगतान नहीं किया है, जिससे उन्हें आर्थिक शारीरिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…

9 minutes ago
CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…

16 minutes ago
CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक आदिवासी युवती ने शादी…

36 minutes ago
CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते…

38 minutes ago
CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़…

45 minutes ago
CG : रोजगार मेला 25 जून को, 684 पदों पर होगी भर्ती …

CG : रोजगार मेला 25 जून को, 684 पदों पर होगी भर्ती …

रायगढ़। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

58 minutes ago