राजनांदगांव : किसानों के लिए सरकार मददगार : रूपेश कुमार यादव …
राजनांदगांव । सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बुढ़ानछापर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे ने मत्स्य कृषक रूपेश कुमार यादव ने नि:शुल्क मछली जाल मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद तथा जंगल में निवास करने वाले किसानों के लिए सरकार मददगार है और किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हमें यह मछली जाल नि:शुल्क मिला है। निजी दुकान में जाकर लेने से 5 से 7 हजार रूपए खर्च होता। उन्होंने बताया कि ग्राम खुटीटोला में मत्स्य पालन का कार्य कर रहे है तथा उन्हें इससे अच्छी आमदनी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत गांव-गांव में जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान कर रहे है और जनमानस को शासन की योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को तहेदिल से धन्यवाद दिया। वहीं ग्राम पिटेपानी के मत्स्य कृषक धरम सिंह उईके ने बताया कि नि:शुल्क मछली जाल मिलने पर बचत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मदद कर रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…