छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : गायत्री विद्यापीठ में हनुमान जयंती का आयोजन

राजनांदगांव। शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी जिले की प्रतिष्ठित संस्था गायत्री विद्यापीठ में शनिवार को प्रात: प्रार्थना सभागार में हनुमान जयंती का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1ली से 12वीं तक के विद्यार्थी उपस्थित थे, जहां कुछ नन्हें विद्यार्थी श्री राम, हनुमान एवं सीता जी की वेशभूषा में शोभायमान प्रतीत हो रहे थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Hanuman-Jayanti-2-1024x768.jpeg

हनुमान जी की वेशभूषा में नन्हें विद्यार्थियों द्वारा जय हनुमान, जय श्रीराम के जयकारों से सभागार गुंजायमान हो उठा। बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा का सुमधुर वाचन किया गया। सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। बच्चों द्वारा सुन्दर भजनों की भी प्रस्तुति दी गई। आयोजन में प्राचार्य शैलजा नायर द्वारा शुभकामनाएं देकर विद्यार्थियों को हनुमान जी के गुणों को आत्मसात करने की पे्ररणा देते हुए कहा गया कि हनुमान जी को जीवन प्रबंधन गुरू भी कहा गया है जो हमें जीवन के हर मोड़ पर जीवन जीने का मंत्र अपने व्यक्तित्व से देते हैं।
इस अवसर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, संध्यादेवी सिंघल, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सूर्यकान्त जी चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, स्कूल प्रशासक अनिल बाजपेयी, प्राचार्य शैलजा नायर, उपप्राचार्य रश्मि ठाकुर, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

9 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

9 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

9 hours ago