डोंगरगढ़ , ग्राम पंचायत देवडोंगर में देवगोड़ी व मंच निर्माण कार्य के भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हर्षिता स्वामी बघेल थीं। विधायक ने सरकार की महतारी वंदन योजना पर सवाल उठाए। कहा प्रदेश की भाजपा सरकार महतारी वंदन के नाम पर महिलाओं को ठगने का काम कर रही है। वृद्ध और विधवा महिलाओं को मिलने वाली निराश्रित पेंशन की राशि को काटकर महतारी वंदन का नाम दिया जा रहा है। यह सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के हक पर डाका है।
भाजपा सरकार किसानों का हक मार रही है। सही समय पर और पूरी मात्रा में धान की खरीदी न करके किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। विकास पर ब्रेक विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को रोककर जनता को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। विधायक ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र की प्रगति के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेंगी। देवगोड़ी और मंच निर्माण से स्थानीय संस्कृति और सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…