राजनांदगांव : ग्राम सुकुलदैहान के हथकरघा बुनकरों को दिया गया दो दिवसीय एडवांस प्रशिक्षण

राजनांदगांव । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रैंप योजना के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान के हथकरघा बुनकरों के लिए दो दिवसीय एडवांस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उद्यम पंजीकरण कराने वाले एवं पूर्व में तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बुनकरों के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र और चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा पारंपरिक बुनकरों को नवीन तकनीक की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पहले दिन डिजिटल प्लेटफॉम्र्स एवं बिजनेस ब्रांडिंग के बारे में बताया गया। सरकारी विभागों को उत्पाद बेचने के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर पंजीयन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि ई-कॉमर्स अमेजन, फ्लिपकार्ट एवं अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं। एक सफल स्टार्टअप के लिए बिजनेस मॉडल तैयार करने तथा अपने ब्रांड की वैल्यू बढ़ाने के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुनकरों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं के तहत ऋण के लिए आवेदन की प्रक्रिया, सब्सिडी सहित अन्य जानकारी दी गई। केन्द्र सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत बुनकरों को अपने पारंपरिक उत्पादों को जिले की विशिष्ट पहचान के रूप में स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें अपने बिजनेस प्लान को बड़े स्तर पर सर्कुलेट कर निवेशकों एवं बाजार को आकर्षित करने के तरीकों के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर प्रकृति गौतम, जिला समन्वयक भव्यजीत गौतम, तुलेश्वर सार्वा द्वारा बुनकरों को प्रशिक्षण दिया गया। चॉइस कंसल्टेंसी द्वारा जानकारी दी गई कि आने वाले दिनों में आयरन एवं स्टील सेक्टर से जुड़े उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इस क्षेत्र में रूचि रखने वाले एवं प्रशिक्षण का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र राजनांदगांव में संपर्क कर प्रशिक्षण के लिए पंजीयन करा सकते है।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

9 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

9 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

9 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

9 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

9 hours ago