राजनांदगांव , घर में सोने से भरा हंडा गड़ा होने और तंत्र मंत्र से उसे बाहर निकालने का झांसा देकर 4 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। वारदात को एक कथित तांत्रिक ने अंजाम दिया है। जिसके खिलाफ चिखली पुलिस ने तीन लोगों पर अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोहन नंदनवार की कुछ समय पहले तीन तथाकथित तांत्रिकों से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपियों ने दावा किया कि उसके घर के भीतर जमीन में एक हंडा गड़ा हुआ है। जिसमें सोना और कीमती जेवरात दबे हैं। तांत्रिकों ने कहा कि विशेष पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रिया के जरिए उस हांडा को बाहर निकाला जा सकता है।
लालच और अंधविश्वास में फंसे मोहन नंदनवार ने तीनों को अपने घर पूजा-पाठ के लिए बुला लिया। पूजा के नाम पर आरोपियों ने 4 लाख रुपए ले लिए। तीनों पूजा के दौरान ही अचानक फरार हो गए। इसके बाद प्रार्थी ने मामले की शिकायत चिखली चौकी पहुंचकर की। पुलिस ने आरोपियों पर अपराध दर्ज कर लिया है।
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ एंट्री मार दी है. मानसून…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन राजनीतिक दलों की…
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…