छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : घरों के सामने 11 दिये जलाएंगे तोरण लगाएंगे, पटाखे फोड़ेंगे

राजनांदगांव श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान को लेकर मिलचाल वार्ड के राम मंदिर में बैठक हुई। संयोजक योगेश बागड़ी ने कहा कि 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर की स्थापना हो रही है। उस दिन सभी मंदिरों की साफ सफाई हो और प्रत्येक हिंदू परिवार अपने घरों में 11 दिए जलाएं। पटाखे फोड़कर तोरण लगाएं।उस दिन दीपावली मनाना है और एलईडी के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट दिखाना है। सह-संयोजक कमल सोनी ने कहा कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान में आप सबका योगदान रहेगा। उसमें आप सभी को आमंत्रण पत्र, अक्षित किया हुआ चावल और रामजी की फोटो भी शामिल है। जिसे प्रत्येक हिंदू सनातन परिवार के घर-घर तक पहुंचाना है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें आप सभी का सहयोग लगेगा। क्योंकि 500 वर्षों के बाद कितनी पीढ़ी निकल गई है। यह हमारा सौभाग्य है जो हम सभी को देखने मिलेगा।सुनील बाजपेयी और छाया तिवारी को बस्ती संरक्षक बनाया गया। सुनील बाजपेयी ने अपना अनुभव बताया कि 6 दिसंबर 1992 में कार सेवक के रूप में अयोध्या गया था। यह सौभाग्य है कि आज जो राम मंदिर का निर्माण होते भी देख रहा हूं। यह सब के लिए सौभाग्य की बात है।बैठक में कमेटी का गठन किया गया। इसमें बस्ती का संयोजक प्रमोद जांगड़े और सहसंयोजक राजकुमार सिंह को बनाया गया। सदस्य उन्नति तिवारी, रोहन यादव, सुंदर पोद्दार, रमेश सिंह, कन्हैया विश्वकर्मा, मधुसूदन सिंह, लक्ष्मी शर्मा, चंदा यादव, विवेक शर्मा, चंदन सिंह, अजय श्रीवास्तव, दीपेश सोनी, सदस्य गण में रोहित यादव, नीलकंठ चंदराकर, प्रदीप अवधनकर और स्वाति दुबे आदि शामिल हैं।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

3 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

4 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

4 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

4 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

4 hours ago