छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : चिखली में कर्मा भवन का सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में महापौर ने किया लोकार्पण

राजनांदगांव। वार्ड विकास की कडी में नगर निगम द्वारा वार्ड नं. 05 चिखली में पार्षद निधि अंतर्गत 05 लाख रूपये की लागत से कर्मा भवन का निर्माण किया गया है। जिसका महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में फीता काटकर पट्टीका का अनावरण कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने की तथा पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी, जिला योजना समिति के सदस्य सिद्धार्थ डोंगरे, पार्षद पूर्णिमा नागदेवे के अलावा जिला महामंत्री निलमणी साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोतीलाल साहू, जिला कार्यालय प्रभारी गजमोहन साहू एवं चिखली साहू समाज के अध्यक्ष अशोक साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
लोकार्पण अवसर पर महापौर देशमुख ने कहा कि साहू समाज की मांग पर चिखली में मेरे पार्षद निधि से कर्मा भवन का निर्माण किया गया। चिखली साहू समाज के द्वारा छोटे मोटे आयोजन अब इस भवन में किये जायेगे। उन्होंने कहा कि साहू समाज बहुत वृहद समाज है, आज साहू समाज के लोग उच्च शिक्षा प्राप्त कर चाहे राजनीति हो, चाहे शासकीय हो बडे बडे पद में आसीन है। साहू समाज के जिला इकाई द्वारा बडे बडे आयोजन किये जाते है, जिनमे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये कोचिंग तथा रक्त दान शिविर अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के निम्न व्यक्ति के जीवन स्तर उपर उठाने के साथ साथ समाज के उन्नति के लिये एक जुट होकर कार्य करे, तभी समाज की सार्थकता होगी।
जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि मैं समाज की ओर से महापौर देशमुख का आभार व्यक्त करता हूॅ, कि उन्होंने चिखली समाज के लिये भवन का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि महापौर का समाज के काम में हरदम सहयोग मिलता है, हम सबको समाज हित में कार्य करना है, तभी हमारा समाज उन्नति करेगे।
लोकार्पण के पूर्व समाज के भागीरथी साहू, संतोष साहू, सुमिरन साहू, अमृतलाल साहू, दिलीप साहू, श्यामसंुदर साहू, मनहरण साहू, मनोज साहू, संजय साहू, आनंद साहू, जगन्नाथ साहू, राहुल साहू, मिथलेश साहू, प्रिया साहू ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात महापौर ने विधिवत भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में वार्ड की मितानिनों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर उप अभियंता सुषमा साहू सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज …

CG : जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज …

अम्बिकापुर : जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि 03 जुलाई 2026…

4 minutes ago
CG : शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आज …

CG : शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आज …

अम्बिकापुर : शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला शिक्षा अधिकारी की…

7 minutes ago
धमतरी स्कूल में शराब की टूटी बोतल से घायल हुआ छात्र, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग

धमतरी स्कूल में शराब की टूटी बोतल से घायल हुआ छात्र, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग

धमतरी. जिले के कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन…

14 minutes ago
इनर व्हील क्लब मुरैना ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान, नई कार्यकारिणी का भी हुआ परिचय

इनर व्हील क्लब मुरैना ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान, नई कार्यकारिणी का भी हुआ परिचय

इनर व्हील क्लब मुरैना ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान, नई कार्यकारिणी का…

18 minutes ago
MP Weather: 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आज उज्जैन और ग्वालियर-चंबल पहुंचेगा मानसून

MP Weather: 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आज उज्जैन और ग्वालियर-चंबल पहुंचेगा मानसून

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। सागर और भोपाल…

19 minutes ago