छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ मे डबल ईजन का जादू – सांसद संतोष पान्डेय

·        हमने बनाया है, हम ही सवांरेंगे की गाथा मे एक और कडी शामिल

·        छत्तीसगढ़ मे डबल ईजन का जादू – सांसद संतोष पान्डेय

·        डोंगरगढ़-कटघोरा रेल मार्ग के भू अर्जन व प्रारंभिक कार्यो हेतु 300 करोड़ स्वीकृत

राजनांदगांव I मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक उपरांत डोंगरगढ-कटघोरा नवीन रेल मार्ग हेतु भू अर्जन एवं प्रारंभिक निर्माण कार्य हेतु 300 करोड़ की राशि स्वीकृत प्रदान करने पर सांसद संतोष पान्डेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश मे अब डबल ईजन की सरकार का जादू दिखने लगा है।  सांसद पान्डेय ने बताया कि पूर्व मे मुख्यमंत्री जी ने बजट 2024 मे उक्त रेल मार्ग हेतु राशि का प्रावधान किया था जिसे छत्तीसगढ़ रेल कॉरपोरेशन की आयोजित बैठक मे स्वीकृत किया है, जिससे रेल मार्ग के प्रारंभिक निर्माण कार्य एवं भू अर्जन के कार्य चालू हो सकेंगे। सांसद पान्डेय ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने द्वेष पूर्वक शासन करते हुए उक्त रेल मार्ग को लंबित रखा था, उनके द्वारा मार्ग मे अनुचित बदलाव के भी प्रयास किए गए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के दूसरे कार्यकाल मे रेल मंत्रालय द्वारा उक्त रेल मार्ग के लिए 500 करोड़ जारी किया गया था जिस पर किसी भी प्रकार का निर्णय न लेने के कारण निर्माण कार्य लंबित होते रहा।

सांसद  पान्डेय ने आगे कहा कि ‘‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे‘‘ की पंक्ति को चरितार्थ करते हुए काम कर रही भाजपा की सरकार नित नए आयम गढ़ रही है। पूर्व की भाजपा सरकार मे ही डोंगरगढ़-कटघोरा रेल मार्ग की स्वीकृति प्राप्त हुई थी एवं वर्तमान की भाजपा सरकार ही उसे आगे बढ़ाने का काम कर रही है। नवीन रेल मार्ग के महत्व को बताते हुए सांसद पान्डेय कहा कि मुबंई हावडा मुख्य रेल मार्ग पर लगातार बढ़ते रेल के दबाव के कारण यात्री व मालगाड़ी ट्रेन आये दिन विलंब से चलने की खबरें आती है, नवीन रेल मार्ग के बन जाने से रेल्वे ट्रैफिक को डोंगरगढ़-कटघोरा मार्ग पर डायर्वट कर मुबंई हावडा मुख्य रेल मार्ग पर दबाव को कम किया जा सकता है। रेल मार्ग हेतु राशि की स्वीृकति प्रदान करने पर  सांसद  पान्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अवश्नी वैष्णव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

kgnews

Recent Posts

CG : PMGSY सड़क निर्माण के नाम पर जंगलों पर चल रहा बुलडोजर …

CG : PMGSY सड़क निर्माण के नाम पर जंगलों पर चल रहा बुलडोजर …

बीजापुर । बीजापुर विकासखंड के तुमनार पंचायत में LO58-LO 120-तराईपारा से तूमनार तक निर्माणाधीन लगभग…

10 minutes ago
CG : संतोषी नगर में मारपीट और तोड़फोड़ से तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी …

CG : संतोषी नगर में मारपीट और तोड़फोड़ से तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी …

रायपुर : । राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर…

15 minutes ago
बड़वाह-ओंकारेश्वर-खेड़ीघाट को मिलाकर बनेगा विकास प्राधिकरण, सिंहस्थ समिति का बड़ा फैसला

बड़वाह-ओंकारेश्वर-खेड़ीघाट को मिलाकर बनेगा विकास प्राधिकरण, सिंहस्थ समिति का बड़ा फैसला

भोपाल  प्रदेश में सिंहस्थ 2028 के लिए बनाई गई मंत्रिमंडलीय समिति ने ओंकारेश्वर में बड़वाह,…

23 minutes ago
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन ग्रामीण पर्यटन के…

34 minutes ago
भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…

1 hour ago
पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…

2 hours ago