राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया एवं घुमका में 108 एम्बुलेंस सेवा का पुन: संचालन शुरू कर दिया गया है। पूर्व में दोनों स्थानों की एम्बुलेंस ब्रेकडाउन की स्थिति में थी, जिसे सुधारकर पुन:चालू किया गया है। अब यह एम्बुलेंस क्षेत्र के नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। 108 एम्बुलेंस सेवा के पुन: संचालन से छुरिया एवं घुमका क्षेत्र के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सुविधा होगी तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ हो सकेंगी।
रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…
भोपाल राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…
रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…
रायपुर मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…
रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…