छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : छुरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम बेंदाड़ी में समाधान शिविर संपन्न

– पात्र हितग्राहियों को किया गया शासकीय योजनाओं से लाभान्वित
– बेंदाड़ी कलस्टर में प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण

राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत छुरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम बेंदाड़ी में कलस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाधान शिविर का उद्देश्य सुशासन तिहार के प्रथम चरण में प्राप्त विभागीय मांगों एवं शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण करना था। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाज कल्याण, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन, परिवहन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनसामान्य को विभागीय जानकारी दी। विभागों को कुल 1326 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 1321 मांग एवं 5 शिकायतों का  शत-प्रतिशत निराकरण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 198-5-1024x461.jpeg

समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मांग एवं समस्या से संबंधित आवेदनों का यथा स्थिति एवं निराकरण के संबंध में सार्वजनिक वाचन कर जानकारी दी गई। जिससे पारदर्शिता बनी रही। ग्रामीणों ने समाधान की प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी संतुष्टि व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। शिविर में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड, नवीन जाबकार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा बीज, श्रमकार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई व अन्नप्रसान भी किया गया।
समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष  जनपद पंचायत छुरिया प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी, सुनीता सेवता, राधिका चन्द्रवंशी, भेष बाई साहू, उभेराम मंडावी, भानबाई मण्डावी, चुनिया कंवर, एसडीएम श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार छुरिया विजय कोठरी, सीईओ छुरिया होरीलाल साहू सहित सम्मिलित ग्राम पंचायतों समस्त सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं  बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

42 minutes ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

44 minutes ago
राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…

45 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…

53 minutes ago