छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश,बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

“पोलियो-मुक्त भारत की रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी — ऋषि शास्त्री”

राजनांदगांव।

राजीव नगर बसंतपुर क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को “दो बूंद ज़िंदगी की” पिलाई गई। इस अभियान में युवा नेता एवं पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री की सक्रिय उपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन दीदियों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई गई।

oplus_0

     इस अवसर पर पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान कोई साधारण सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की भावी पीढ़ी को सुरक्षित रखने का राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में “दो बूंद ज़िंदगी की” के संदेश के साथ शुरू हुआ यह अभियान, 1994 के दिल्ली मॉडल से प्रेरित था। निरंतर और ईमानदार प्रयासों के फलस्वरूप 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो-मुक्त घोषित किया गया, जो लाखों जमीनी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।

      उन्होंने कहा कि आज पोलियो-मुक्त होने के बावजूद लापरवाही सबसे बड़ा खतरा है। पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में टीकाकरण और निगरानी में किसी भी प्रकार की ढिलाई वर्षों की उपलब्धि को खतरे में डाल सकती है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की कि पल्स पोलियो जैसे जनस्वास्थ्य अभियानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और जमीनी स्तर पर संसाधनों की कोई कमी न रहने दी जाए।

      युवा नेता ऋषि शास्त्री ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे किसी भ्रम या अफवाह में न आएं और प्रत्येक चरण में अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों का सुरक्षित भविष्य और देश की सेहत की रक्षा राजनीति से ऊपर का विषय है, जिसमें हर जागरूक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

kgnews

Recent Posts

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा नैनो यूरिया…

22 minutes ago
मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि नियामक आयोग के 98 प्रतिशत…

1 hour ago
PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

नरसिंहपुर   मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 6 जून को बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम…

1 hour ago
25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

10 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

11 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

11 hours ago