राजानांदगांव । सोमनी में देर रात जमीन विवाद के चलते चार नकाबपोशों ने एक घर में घुसकर जमकर तोडफ़ोड़ की। इस बीच पिस्टल से हवाई फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी। किंतु मामले की अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक फायरिंग सबूत नहीं मिले है। घटना शनिवार रात करीब 12.30 बजे की है।
सोमनी के गौरा-चौरा के पास रहने वाले देवेन्द्र क्षत्रीय के घर के बाहर चार नकाबपोश एक कार से पहुंचे। चारों ने गाली गलौज करते हुए दरवाजा खटखटाया लेकिन डरे हुए देवेन्द्र के परिवार ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर चारों नकाबपोशों ने तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। घर के मुख्य दरवाजे का एक हिस्सा तोड़ दिया। इसके बाद भीतर दाखिल हो गए। बदमाशों ने घर के सामानों में भी जमकर तोडफ़ोड़ की है।
आसपास के लोगों ने भी फायरिंग की आवाज सुनी थी। इस बीच परिवार के सदस्यों ने छत के रास्ते से पड़ोसी के मकान में जाकर खुद को बचाया। परिवार ने दावा किया है कि तोडफ़ोड़ कर रहे बदमाशों ने घर में तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग भी की है।
जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र क्षत्रिय का जमीन को लेकर एक पक्ष से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। इसे लेकर पूर्व में भी विवाद की स्थिति बनी है। घटना को जमीन विवाद से ही जोडक़र देखा जा रहा है। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। सोमनी पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जा सके।
खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के…
बिलासपुर. खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर बिलासपुर जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध…
बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के…
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली : चौपाल में…
- निर्माणाधीन कार्यों को बारिश से पहले गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने कहाराजनांदगांव । कलेक्टर…