राजनांदगांव| दिगंबर जैन समाज के नव पट्टाचार्य 108 विशुद्ध सागर महाराजजी का संस्कारधानी राजनांदगांव में मंगलवार को शाम 5 बजे ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य की अगुवानी के लिए दिगंबर समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जयकारे व बैंड बाजा के साथ आचार्यश्री का स्वागत किया गया।
अनुयायियों ने घरों के साथ रंगोली सजाकर, आचार्य का पाद प्रच्छालन किया। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झंझरी व सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का विहार छिंदवाड़ा मप्र से राजिम छग के लिए चल रहा है। उनके साथ 24 मुनियों का विशाल संघ का राजनांदगांव आगमन हुआ।
आचार्यश्री 12 फरवरी को चंद्रगिरी डोंगरगढ़ पर्वत पर दिगंबर जैन आचार्य समाधि सम्राट 108 विद्यासागरजी महाराज की समाधि स्थल के दर्शन करने गए, उसके बाद पैदल विहार करते हुए बुधवार को राजनांदगांव पहुंचे। इस अवसर पर सकल जैन समाज, दिगंबर जैन समाज व अन्य मौजूद थे।
रायपुर। तेलीबांधा के कपूर होटल के पास बीती देर रात 4 बदमाशों ने चाकूबाजी की.…
बलौदाबाजार। शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…
सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर दिया सड़क…
लोकभवन में बाल रोग शिविर आयोजित राज्यपाल डेका ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया अवलोकन …
तुरंगा को मिली विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण मिनी…
रेहड़ी-पटरी कारोबारियों की उम्मीदों को मिलेगी नई रोशनी नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वनिधि महोत्सव और…