छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जल जीवन मिशन से ग्राम भालूकोन्हा के ग्रामीण जीवन में आयी खुशहाली

– नलों के माध्यम से ग्रामीणों के प्रत्येक घरों तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल
राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भालूकोन्हा में 6 हैण्डपम्पों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था होती थी। ग्रीष्म ऋतु में इनमें से अधिकांश हैण्डपम्पों का जलस्तर नीचे चले जाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता था। जल जीवन मिशन ने ग्राम भालूकोन्हा में ऐतिहासिक बदलाव ला दिया है। जिस पेयजल के लिए ग्रामीणों को रोज संघर्ष करना पड़ता था, वह अब नलों के माध्यम से ग्रामीणों के प्रत्येक घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले ग्राम में पेयजल की बहुत समस्या थी। ग्रीष्म ऋतु में हैण्डपंप सूख जाते थे और अशुद्ध पानी के कारण बीमारियां होती थी, जिसके कारण ग्रामीणों के समय, मेहनत एवं स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था। जल जीवन मिशन ग्रामीणों के लिए सम्मान, स्वास्थ्य और विकास की एक नई शुरूआत है।


शासन के जल जीवन मिशन अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भालूकोन्हा में पाइप लाईन बिछाई गई। जल स्रोतों का संरक्षण किया गया और हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया। ग्राम भालूकोन्हा के ग्रामीणों की भागीदारी से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ। जल जीवन मिशन ने ग्राम की तस्वीर बदल दी है। अब हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीण महिलाओं के समय की बचत हो रही है। महिलाएं बचे हुए समय को आजीविका एवं बच्चों की शिक्षा में लगा रही हैं। जलजनित बीमारियों में कमी आयी है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर हुआ है। ग्राम में स्वच्छता एवं जीवन स्तर में सुधार हुआ है। पेयजल की सुनिश्चित उपलब्धता से ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाया है, बल्कि ग्राम को आत्मनिर्भर एवं स्वस्थ भी किया है। जल जीवन मिशन आने वाली पीढिय़ों के लिए एक मजबूत नींव है एवं ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक सफलता है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : नांदगांव फिर सबसे गर्म, 4 दिन में आएगा मानसून, 12 से बौछारें…

राजनांदगांव : नांदगांव फिर सबसे गर्म, 4 दिन में आएगा मानसून, 12 से बौछारें…

राजनांदगांव , दक्षिण ​पश्चिम मानसून अगले चार दिन में छग पहुंच जाएगा। 8 जून तक…

2 minutes ago
राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर लग रहा जाम, वाहनों की कतार…

राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर लग रहा जाम, वाहनों की कतार…

राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर वाहनों में अचानक खराबी आने की घटनाओं के कारण…

7 minutes ago
CG : राज्यपाल रमेन डेका से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात …

CG : राज्यपाल रमेन डेका से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात …

रायपुर । उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने रविवार को राजभवन स्थित लोक…

8 minutes ago
राजनांदगांव : खैरागढ़ रोड चिखली में अंधड़ से गिरा पेड़ नहीं हटाया, आवागमन प्रभावित…

राजनांदगांव : खैरागढ़ रोड चिखली में अंधड़ से गिरा पेड़ नहीं हटाया, आवागमन प्रभावित…

राजनांदगांव | हाल ही में आए तेज अंधड़ के दौरान खैरागढ़ रोड स्थित चिखली क्षेत्र…

11 minutes ago
CG : ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कंगना रनौत ने जताया आभार …

CG : ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कंगना रनौत ने जताया आभार …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित…

12 minutes ago
राजनांदगांव : आरोप : वार्डों में बनाई जा रही सीसी रोड और नाली, तराई नहीं, अभी से उखड़ने लगी सड़क…

राजनांदगांव : आरोप : वार्डों में बनाई जा रही सीसी रोड और नाली, तराई नहीं, अभी से उखड़ने लगी सड़क…

अंबागढ़ चौकी , अधोसंरचना मद से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे…

13 minutes ago