छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में होगी 136 प्रकार की जांच…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में अब 136 प्रकार की ब्लड जांच की जाएगी। मरीजों को निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च कर ब्लड जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एचएलएल लाइफ केयर उपक्रम लैब संचालन करने में अस्पताल प्रबंधन का सहयोग करेगी। जांच में काम आने वाले रिएजेंट और केमिकल की सप्लाई इसी नए उपक्रम द्वारा की जाएगी। वर्तमान में यहां इस उपक्रम की मशीनें पहुंच चुकी है। वहीं सालों से बंद पड़ी कई तरह की जांच को दोबारा शुरू किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह इसी माह इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। पहले यहां हमर लैब चल रही थी जहां 100 से ज्यादा जांच का दावा किया जाता रहा है। लेकिन जांच में उपयोग आने वाले रिएजेंट की कमी के कारण 60-70 फीसदी जांच हो पाती थी। अब इस लैब का नाम बदल कर अटल आरोग्य लैब किया गया है। वर्तमान में यहां सीबीसी सहित अन्य जांच की जा रही है। पहले यहीं जांच और अन्य तरह की जांच कराने मरीजों को निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च करनी पड़ती रही है अब उन्हें राहत मिलेगी।

हमर लैब अटल आरोग्य लैब के नाम से जानी जाएगी जिला अस्पताल में अटल आरोग्य लैब के संचालन में कई चुनौतियां सामने आ रही थी। यहां मशीनों और रिएजेंट को रखने, काम करने वाले स्टाफ की व्यवस्था, सैंपल कलेक्शन, उसे सुरक्षित रखने, पार्टिशन, बिजली और कार पेंटर से संबधित बहुत से काम कराने पड़ रहे थे जिसमें करीब 5 लाख तक खर्च आने वाला था। बंद पड़े वार्ड को दुरूस्त कर लैब की आधी मशीनरी, स्टाफ को वहां शिफ्ट करने तैयारी थी। इससे सैंपल कलेक्शन, वेटिंग रूम, रिपोर्ट रूम तैयार किया जाना था। हमर लैब अब अटल आरोग्य के नाम से पहचानी जाएगी।

कम खर्च में पैथोलॉजी जांच जल्द रिपोर्ट की सुविधा भी मरीजों को एक जगह कम खर्च में बेहतर पैथोलॉजी जांच सुविधा और समय पर जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। इससे निजी लैबों पर निर्भरता कम होगी। ब्लड, यूरिन, शुगर, थायराइड, लीवर, किडनी सहित कई जांच होगी। आधुनिक मशीनों, तकनीकों और संसाधनों से लैस लैब में मरीजों को जल्द रिपोर्ट मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान होने से उपचार में आसानी होगी। ब्लड एवं यूरीन जांच, थायराइड प्रोफाइल, लीवर, किडनी फंक्शन टेस्ट, शुगर कोलेस्ट्रॉल जांच, संक्रमण संबंधी जांच होंगे।

kgnews

Recent Posts

धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी. धमतरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को…

34 minutes ago
देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा देवास (मप्र) के वारसी नगर क्षेत्र से…

44 minutes ago
पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

2 hours ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

2 hours ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

3 hours ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

3 hours ago