राजनांदगांव : जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारी का लिया जायजा

राजनांदगांव । स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को ध्यान में रखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह द्वारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत सीईओ ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों, स्वच्छग्राही कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। उन्होंने सभी से मोबाइल एप के माध्यम से अधिक से अधिक फीडबैक दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक दायित्व है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 77-3-1024x771.jpeg

यदि प्रत्येक ग्रामीण अपनी जिम्मेदारी समझे और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले, तो निश्चित रूप से हमारा जिला सर्वेक्षण में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्वच्छता सर्वेक्षण में फील्ड विजिट, सामुदायिक सहभागिता और डिजिटल फीडबैक को प्रमुख रूप से आंका जाएगा, इसलिए सभी पंचायतों को हर स्तर पर सजग और सक्रिय रहना होगा। निरीक्षण के दौरान विभिन्न ग्रामों में सड़क किनारे विभिन्न स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और संबंधित जनपद पंचायत सीईओ को तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा में कचरा संग्रहण की उचित व्यवस्था नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कचरा संग्रहण की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कचरा एवं गंदगी फैलाने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने कहा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायतों के सीईओ और पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई योजना बनाई जाए और उसका कड़ाई से पालन किया जाए। स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का सुनियोजित प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित हो। सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, सामुदायिक भवनों, आंगनबाडिय़ों सहित अन्य स्थलों की सफाई एवं स्वच्छता की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। प्रत्येक ग्रामवासी को स्वच्छता एप के माध्यम से फीडबैक देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे ग्रामों की रैंकिंग में सुधार हो। इस अवसर पर जनप्रतिनधि, ग्राम पंचायत सरपंच, पंच, सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए…

46 minutes ago
CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की…

47 minutes ago
उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में जबलपुर की रानी सिंह परिहार ने करीब 5…

1 hour ago
MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

 भोपाल  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा…

1 hour ago
CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…

2 hours ago
धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार  धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. मामले…

2 hours ago