– जिले में 34872.1 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण, किसानों को 29133.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण
– जिले में 10742.60 क्विंटल बीज का भंडारण, किसानों को 9935.90 क्विंटल बीज का किया गया वितरण
राजनांदगांव । जिले में खेती-किसानी का कार्य तेजी से जारी है। किसान सहकारी समितियों में खाद-बीज लेने के लिए आ रहे हैं। बोवाई एवं रोपाई का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी समितियों में खाद-बीज की निरंतर आपूर्ति होते रहे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिले में खरीफ 2025 अंतर्गत 34872.1 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल भंडारण का 67.68 प्रतिशत है। अब तक किसानों को 29133.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 9579.9 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 4967.7 मीट्रिक टन, डीएपी 2994.9 मीट्रिक टन, एनपीके 8983.7 पोटाश 2607.3 मीट्रिक टन है। किसानों को 5738.7 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जाना शेष है।
जिसमें यूरिया 1254.8 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 1783 मीट्रिक टन, डीएपी 921.3 मीट्रिक टन, एनपीके 838.5 मीट्रिक टन, पोटाश 941.1 मीट्रिक टन है। इसी तरह जिले में 10742.60 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है और किसानों को 9935.90 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है एवं 806.70 क्विंटल बीज का वितरण शेष है। इसके तहत जिले में 10719 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और किसानों को 9923.18 क्विंटल धान का वितरण किया गया है एवं 795.82 क्विंटल धान का वितरण शेष है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…
दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक आदिवासी युवती ने शादी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते…
रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़…