छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जुलाई के पहले 7 दिन 216 मिमी बारिश, दूसरे 7 दिन 5 मिमी ही बरसे बादल …

राजनांदगांव l जिले में बारिश पर ब्रेक लग गया है। बीते 7 दिनों में सिर्फ 5 मिमी. ही औसत बारिश हुई है। यह भी सिर्फ दो ब्लाक में हुई है। इससे मानसून का बड़ा ब्रेक माना जा रहा है। अब बारिश को लेकर दो अलग-अलग द्रोणिका मजबूत हो रही है। इस सिस्टम से 16 जुलाई के बाद बारिश की संभावना है।

जुलाई के 14 दिनों की बात करें तो मानसून के प्रभावी होने के बाद पहले सात दिन में 216 मिमी. बारिश हुई। तीन दिनों तक भारी बारिश की स्थिति रही। जिससे नदियां उफान पर आ गई। लेकिन जुलाई का दूसरा सात दिन सूखा ही बीत गया। दूसरे सात दिन में महज 5 मिमी ही बारिश दर्ज गई है। इसे मौसम विभाग की भाषा में मानसून का बड़ा ब्रेक माना जाता है।

बारिश थमने के बाद तापमान में लगातार ​वृद्धि हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। इससे गर्मी के साथ उमस में भी बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक द्रोणिका मजबूत हो रही है। इससे खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन रही है। वहीं एक अन्य द्रोणिका बांग्लादेश वाले हिस्से में सक्रिय है। इससे उत्तर छग में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। दक्षिण छग में बारिश थोड़ी कमजोर रहेगी। 16 जुलाई के बाद बारिश की गति​िवधि बढ़ने की संभावना है।

अब तक 252 मिमी बारिश, बोनी 40% ही जिले में पहले जून से अब तक 252 मिमी. औसत बारिश हुई है। यह इन दिनों की औसत बारिश से 20 फीसदी कम है। वहीं शुरुआती बारिश के बाद लगे ब्रेक से धान की बोनी और रोपाई भी धीमी पड़ी है। जिले में अब तक 40 फीसदी रकबे में ही बोनी हो सकी है। बता दें कि इस खरीफ सीजन में लगभग 1 लाख 69 हजार हेक्टेयर रकबे में धान की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया ​है। लेकिन कमजोर बारिश किसानों की चिंता बढ़ा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान…

20 seconds ago
दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग. सेवा सहकारी समिति मर्यादित निकुम में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी…

20 minutes ago
IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

इंदौर  इंदौर के बहुचर्चित आईएएस संतोष वर्मा और तत्कालीन जिला न्यायाधीश विजेंद्र सिंह रावत केस…

39 minutes ago
बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

1 hour ago
एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36°C के पार; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36°C के पार; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

भोपाल  मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थमने के बाद मौसम का मिजाज बदल…

1 hour ago
महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की…

2 hours ago