राजनांदगांव | शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर के दो छात्रों की हाल ही में हुई आकस्मिक मृत्यु के बाद छत्तीसगढ़ शासन की छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत दोनों दिवंगत छात्रों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई।
शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि ग्राम बोरतलाव स्थित परिजनों के घर पहुंचे और सहायता राशि का चेक सौंपते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। विगत दिनों बोरतलाव में खेलते समय एक तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम डोंगरगढ़ तथा डीईओ को निर्देश दिए थे। इस पर त्वरित कार्रवाई की गई। ब्लॉक के अफसर ग्राम बोरतलाव स्थित दिवंगत छात्रों के परिजन राकेश मंडावी के निवास पहुंचे। दोनों छात्रों के लिए एक-एक लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए। इस दौरान अधिकारियों ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की, सहयोग का भरोसा दिया।
रायपुर छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए…
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के हमलों, रेबीज के बढ़ते खतरे…