डोंगरगढ़ | डोंगरगढ़ के डॉ. अंबेडकर नगर भुरवाटोला के प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा प्रज्ञागिरी के निर्माता भारतीय बौद्धों के धम्मदूत व पञ्ञा मेत्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भदंत संघरत्न मानके से पीने के शुद्ध जल की समस्या अवगत कराई गई थी। भदंत की जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने क्षेत्रवासियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए बोरवेल करवाकर सबमर्सिबल पंप दान किया।
इस दान से अब पूरे डॉ. आंबेडकर नगर भुरवाटोला के निवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हुआ है। इस अवसर पर 23 मई को सुबह 10 बजे बोरवेल शुद्ध पेयजल आपूर्ति का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। डोंगरगढ़ वासियों की ओर से भदंत संघरत्न मानके का आभार व्यक्त किया गया।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज गौरेला विकासखंड के ग्राम…
रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री…
विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक 99.95 प्रतिशत ऑटो म्यूटेशन सफलता…
शाजापुर जिले की कानून-व्यवस्था में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। तेजतर्रार आईपीएस…