छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : डॉ.रमन सिंह ने 100 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया…

राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आयोजित चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 100 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 100 हितग्राहियों को निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिले में 498 शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित है। उन्होंने खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत लागू यूनिवर्सल पीडीएस, डिजिटलीकरण और वन नेशन वन राशन कार्ड के संबंध में जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत 1 से 7 तारीख तक सभी हितग्राहियों को चावल दिया जा रहा है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत किरण साहू, संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल, राजेन्द्र गोलछा, सौरभ कोठारी, रेखा मेश्राम, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, एसडीएम गौतम पाटिल, खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, एवं हितग्राही उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

50 minutes ago
वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

खरगोन महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने इसी साल 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान…

1 hour ago
CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से एक ऐसी घटना सामने आई…

1 hour ago
CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

2 hours ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

3 hours ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

3 hours ago