राजनांदगांव | जिला प्रशासन , पुलिस और गणेश समिति के सदस्य बैठक में शामिल हुए | शहर में गणेश विसर्जन पर्व पर निकलने वाली झांकियों को लेकर पहली बैठक शुक्रवार को हुई। । जिसमें झांकी में डीजे की अनुमति से लेकर रुट चार्ट जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई बैठक अपर कलेक्टर सीएल मारकंडे ने कहा कि विसर्जन झांकी के दौरान कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सभी झांकियां तय रूट और एक ही दिशा में निकलेंगी। इससे आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस आसानी से पहुंच सकेंगी। मूर्तियों का विसर्जन केवल तय स्थान पर ही होगा।उन्होंने कहा कि पंडाल सड़क पर न लगें। पंडाल से आम लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीजे संचालन पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन जरूरी है।
झांकी में तेज आवाज में डीजे नहीं बजेगा। नियम तोड़ने पर डीजे संचालक पर सख्त कार्रवाई होगी। सुरक्षा के लिए झांकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया। झांकी के दौरान पटाखे फोड़ना, हथियार या लाठी-डंडा लेकर चलना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अन्य बिंदुओं पर भी गंभीरता के साथ चर्चा की गई।
भोपाल राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राजधानी…
भोपाल मध्यप्रदेश में 21 जुलाई को समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) विधेयक विधानसभा में…
अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को विश्वस्तरीय स्वरूप देने में जुटी सरकार- मंत्री सारंग मंत्री सारंग ने…
प्रदेश लोड डिस्पैच सेंटर ने रचा नया कीर्तिमान: मिला अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन सूचना एवं साइबर सुरक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …