छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : दिग्विजय कॉलेज के 84 स्टूडेंट्स को मिले गोल्ड मेडल, खिले चेहरे

राजनांदगांव दिग्विजय कॉलेज में वार्षिकोत्सव और पदक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने किया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र गगन नाथ जोगी एवं छात्रा कुमकुम झा सहित स्नातकएवं स्नातकोत्तर की कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 84 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने स्वर्ण पदक से सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिया। एनएसएस, एनसीसी, रेड क्रॉस, योगा और खेल में विशेष उपलब्धि अर्जित करने विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

डॉ. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की आवश्यकता पूरे देश को है। इस कॉलेज ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 2022 से ही लागू कर दिया था। यह गौरव की बात है। यह कॉलेज देश और विदेशों में विख्यात है जो सभी को प्रेरणा देता है। उन्होंने कॉलेज के प्रथम अवैतनिक प्राचार्य किशोरी लाल शुक्ला, बख्शी जी, मुक्तिबोध, और बल्देव प्रसाद मिश्र की कर्मभूमि के रूप में पुण्य स्मरण किया। उन्होंने यह भी बताया की महंत राजा दिग्विजय दास की उच्च शिक्षा की संकल्पना ने जिले और प्रदेश के सबसे बड़े ऐतिहासिक शासकीय दिग्विजय कॉलेज को साकार रूप दिया। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की मांग पर बालक एवं बालिका छात्रावास में पदों की घोषणा की।

नालंदा परिसर की तरह बनाएंगे लाइब्रेरी राजनांदगांव में नालंदा परिसर की तर्ज पर 11 करोड़ रुपए की लागत से लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इसको बजट में प्रावधान किया जाएगा। उसके बाद स्वीकृत किया जाएगा। नालंदा परिसर में यूपीएससी, पीएससी और दूसरे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत बेहतर लाइब्रेरी, परिसर और 24 घंटे पढ़ाई के लिए परिसर खुला रहेगा। यहां सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इस लायब्रेरी में यूपीएससी, पीएससी और दूसरे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।

सामाजिक, देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी समारोह का संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह एवं डॉ. सोनल मिश्रा ने किया। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी नृत्य एवं गीत के साथ विभिन्न राज्यों के नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाटकों की प्रस्तुति दी गई। संचालन डॉ. अनीता शंकर ने किया। कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह, अशोक शर्मा, खूबचंद पारख, सुरेश एच. लाल, सुरेश डुलानी, संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल, सचिन बघेल, कोमल सिंह राजपूत, राजेंद्र गोलछा मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

4 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

5 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

5 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

5 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

5 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

5 hours ago