छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : दिवानटोला में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु डॉ0 रमन सिंह ने दी 05 लाख की स्वीकृति

पूर्व सांसद मधुसूदन ने किया वार्ड वार्ड नं.02 दिवानटोला में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन

राजनांदगांव | शहर के वार्ड नं.02 नवागॉव क्षेत्र अंतर्गत दीवानटोला में स्थानीय नागरिकों एवं वार्डवासियों की मांग पर डॉ0 रमन सिंह, अध्यक्ष छ.ग. विधानसभा एवं विधायक राजनांदगॉव ने विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण हतु 5 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान की है। दिवानटोला स्थित तालाब के किनारे कार्यकर्ताओं व वार्डवसियो के समक्ष, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने उक्त सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। महिला वार्डवासियों की इस विशेष मांग को पूर्व सांसद मधु ने डॉ0 रमन सिंह, अध्यक्ष छ.ग. विधान सभा एवं विधायक राजनांदगॉव के समक्ष प्रस्तुत करते हुए तत्संबंध में राशि स्वीकृति हेतु आग्रह किया था, जिसपर सहमति जताते हुए डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर विधायक निधि मद से 5 लाख रू. की राशि स्वीकृत की गई है। उक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन करने पहुॅचे पूर्व सांसद मधु का वार्डवासियों ने पुष्पहार पहनाकर एवं तिलक लगाकर हर्षोल्लास से स्वागत किया।  पश्चात् वार्डवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं  के साथ पूर्व सांसद मधुसूदन ने अपने करकमलों से भूमिपूजन कार्य संपन्न किया। इस दौरान पूर्व सांसद के साथ भाजपा नेतागण एवं वार्डवासीगण किसुन यदु, सावन वर्मा, मनीष जैन, संजय देवांगन, अफजल खान, भीषम देवांगन, राजेश कामड़े, रामरतन सिन्हा, थानेश्वर मानिकपुरी, प्रदीप दास, राजकमार निर्मलकर, शिवरतन सिन्हा, श्री येड़े, कपिल नेताम, शीतल पटेल, शीला परेता, यामिनी साहू, कविता मानिकपुरी एवं अन्य मौजूद रहे। तदुपरान्त वार्डवासियों ने पूर्व सांसद को तालाबपार में पचरी निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराते हुए स्थल निरीक्षण के लिये अनुरोध किया । प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने तालाब के किनारे पचरी निर्माण हेतु वार्डवासियो के साथ प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य स्वीकृति दिलवाने का अश्वासन दिया है। भूमिपूजन कार्यक्रम के अंत में वार्डवासियों ने सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति हेतु डॉ0 रमन सिंह एवं पूर्व सांसद मधुसूदन को धन्यवाद देते हुए आभार प्रदर्शित किया। भूमिपूजन के इस आयोजन के उपरान्त प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने वार्डवासियों के साथ तालाबपार में स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की एवं वार्डवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का निदान किया।

kgnews

Recent Posts

‘9 साल में कोई 10वीं कैसे पास करेगा?’ जबलपुर हाईकोर्ट ने POCSO मामले में 20 साल की सजा रद्द की

‘9 साल में कोई 10वीं कैसे पास करेगा?’ जबलपुर हाईकोर्ट ने POCSO मामले में 20 साल की सजा रद्द की

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो कानून और पीड़िता की उम्र निर्धारण को लेकर एक…

23 minutes ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

भोपाल  कुछ दिनों की देरी से आने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुरुवार को मध्य प्रदेश…

41 minutes ago
टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं…

1 hour ago
देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

10 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

11 hours ago