राजनांदगांव : दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर एवं सशक्त बनाने की दिशा में सीआरसी एक अद्भूत केन्द्र : पूर्व सांसद अभिषेक सिंह

– सीआरसी ठाकुरटोला में दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांगजन द्वारा मेला ”पर्पल फेयर” का किया गया आयोजन
– पूर्व सांसद अभिषेक सिंह कार्यक्रम में हुए शामिल
– दिव्यांगजनों के प्रति समाज में रहे संवेदनशीलता एवं जागरूकता

राजनांदगांव। दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला राजनांदगांव में आज दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांगजन द्वारा मेला ”पर्पल फेयर” का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला देश, प्रदेश एवं विशेषकर राजनांदगांव के लिए महत्वपूर्ण केन्द्र है। भविष्य में प्रदेश के तमाम दिव्यांग बच्चे एवं बुजुर्गों के पुनर्वास, उपकरण तथा समय-समय पर उन्हें आधुनिक तकनीकों से अवगत कराने, उनके सम्मान, सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाने, उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक अद््भूत केन्द्र राजनांदगांव में है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस संस्थान का सदुपयोग करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is 169-4-1024x618.jpeg

हर दिव्यांग तक शिक्षा एवं उपकरण पहुंचे तथा उनके प्रति समाज में संवेदनशीलता एवं जागरूकता रहे। छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव में दिव्यांगजनों के लिए एक दूरदर्शी प्रयास करते हुए सीआरसी सेंटर प्रारंभ किया गया है। जहां उन्हें सम्मान के साथ-साथ आजीविका के लिए भी अवसर उपलब्ध हो रहे है। इस संस्थान में निस्वार्थ भाव से दिव्यांगजनों की सेवा की जा रही है। यहां ऐसे प्रशिक्षित एवं विशेषज्ञों के द्वारा दिव्यांगजनों को शारीरिक एवं मानसिक तरीके से मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। दिव्यांगजनों के सशक्त बनने से हमारा प्रदेश सशक्त बनेगा। उन्होंने पर्पल फेयर में लगाए गए सभी स्टॉल का अवलोकन किया तथा दिव्यांगजनों द्वारा बनाई गई खुबसूरत पेंटिंग एवं उनके हुनर की प्रशंसा की।

This image has an empty alt attribute; its file name is 169-16-1024x682.jpeg

पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना ने कहा कि मक्के के दाने की पंक्तिबद्धता, संतरो की कलियों का अनुशासन, गुलाब की कलियों की व्यवस्था, मोर पंख की सुंदरता देखी होगी, इन सभी को मिलाकर समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला बना है। उन्होंने कहा कि खेलना और मुस्कुराना ईश्वर के हाथ में हैं और उनके बीच महकना इंसान के हाथ में है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन ईश्वर की देन है और हमें दिव्यांगजनों की सेवा करनी चाहिए। समाजसेवी बल्देव सिंह भाटिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला की निदेशक स्मिता महोबिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 169-15-1024x595.jpeg

इस अवसर पर आयुष विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष विभाग की ओर से सभी को स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा का वितरण किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। जिनमें चित्रसेन साहू, श्रुति गुप्ता, विवेक सोनी, देवसिंह अहिरे, हरिहर सिंह राजपूत, श्रव्य राजेश, राहुल कुमार, तरूण कुमार उईके, राकेश सिन्हा को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिमा चंद्राकर, कोमल सिंह राजपूत, शारदा तिवारी, बल्देव सिंह भाटिया, सौरभ कोठारी, सरपंच ऐश्वर्य ठाकुर, सुनील मूंदड़ा, सुनील बरडिया, हेमन्त तिवारी, अम्लेंदु हाजऱा, संदीप ताम्रकार, अरूण भास्कर गुप्ता, गुणवंत साहू, जीएस भाटिया, चंद्रकांत लोहिया, कांति मौर्य, यश एवं विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे एवं नागरिक उपस्थित थे। पर्पल फेयर में वोकेशनल डिपार्टमेंट सीआरसी राजनांदगांव, चिन्मय मदर, रिचा मदर, विवेक सोनी, सीआरसी फूड स्टॉल राजनांदगांव, आकांक्षा लॉयन इंस्ट्यूट ऑफ लर्निंग ऑफ इम्पावरमेंट, श्रद्धा सांई महिला उत्थान समिति, अभिलाषा दिव्यांगजन कल्याणार्थ संस्था राजनांदगांव, ब्राईट मिस्टर एण्ड हाई स्कूल दुर्ग, शासकीय नर्सिंग कालेज राजनांदगांव, जिला आयुष विभाग, आस्था स्कूल, मनोकामना, समर्थ, मानवता, नई दिशा, एसएसए, लॉयन क्लब, आस्था मूक बधिर शाला, पतंजलि योग समिति, योगासन स्पोट्र्स एसोसियेशन, सक्षम भारत-समर्थ भारत, भारतीय शिक्षा बोर्ड छत्तीसगढ़ की सहभागिता रही।

kgnews

Recent Posts

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…

5 minutes ago
CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…

18 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

22 minutes ago
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर  इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…

22 minutes ago
CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

रायपुर : हिंसा की राह छोड़ जब कोई मुख्यधारा में लौटता है, तो न सिर्फ…

26 minutes ago
CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

उत्तर बस्तर कांकेर : बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जिले के स्व-सहायता समूह की…

40 minutes ago