राजनांदगांव : धरती-आबा जनभागीदारी अभियान के तहत 15 से 30 जून तक 105 ग्रामों में विशेष शिविरों का आयोजन

– जनजातीय वर्ग के पात्र हितग्राहियों को दिया जा रहा शासकीय योजनाओं का लाभ

राजनांदगांव। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 15 से 30 जून 2025 तक धरती-आबा जनभागीदारी अभियान अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत राजनांदगांव जिले में विशेष शिविरों के आयोजन के लिए कुल 105 ग्रामों का चयन किया गया है। धरती-आबा जनभागीदारी अभियान अंतर्गत आयोजित विशेष शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति व निवास प्रमाण पत्र, पेंशन योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, जनधन खाता, पीएम किसान निधि, मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना समेत लगभग 17 योजनाओं का सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जा रहा है।

शिविरों में स्वास्थ्य, पंचायत, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, कृषि, खाद्य, राजस्व विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से डिजिटल सेवाएं आधार ई-केवाईसी और दस्तावेज सत्यापन भी किया जा रहा है। शिविर में जनजाति वर्ग के व्यक्ति, समुदाय जो विभिन्न सेवा व योजनाओं से वंचित, पात्र किन्तु लाभान्वित नहीं है, उन्हें संबंधित विभाग द्वारा सेवा व योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिया जाएगा।

धरती-आबा जनभागीदारी अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तर पर कलस्टर तैयार किया गया है। जिसमें राजनांदगांव विकासखण्ड अंतर्गत 18 जून को देवडोंगर एवं 20 जून को मलपुरी, विकासखण्ड डोंगरगढ़ अंतर्गत 18 जून को कलकसा, 20 जून को बागरेकसा, 23 जून को मोतीपुर, विकाखण्ड छुरिया अंतर्गत 18 जून को करमरी, 20 जून को कुमर्दा, 23 जून को महराजपुर, 25 जून को छुरिया, 27 जून को जोब एवं विकासखण्ड डोंगरगांव अंतर्गत 18 जून को तुमड़ीबोड़, 20 जून को अर्जुनी, 23 जून को कोकपुर, 25 जून को खुज्जी एवं 27 जून को करमतरा में विशेष शिविरों का आयोजन कलस्टरवार किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

15 minutes ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

25 minutes ago
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

1 hour ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

1 hour ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago