राजनांदगांव : धान की अवैध बिक्री करने वाले कोचियों पर कड़ी कार्रवाई करें : कलेक्टर

– अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती चेकपोस्ट में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सतत निगरानी करने के दिए निर्देश
– विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को समय पर पूर्ण करने के लिए कहा
– प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए जनमानस को करें प्रोत्साहित
– प्रधानमंत्री आवास योजना तथा एएचपी अंतर्गत निर्माणाधीन आवास को प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देश
– हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए कहा
– किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को अधिक से अधिक करें लाभान्वित
– हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी के लिए कहा
– साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए कृषि, खाद्य, सहकारिता, मार्कफेड एवं अन्य संबंधित विभाग समन्वित तरीके से कार्य करेंगे। उन्होंने धान की अवैध बिक्री करने वाले कोचियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिले के अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती चेकपोस्ट में धान का अवैध परिवहन नहीं होना चाहिए, इस पर सतत निगरानी रखें। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। इस योजना अंतर्गत विभिन्न कालोनी, आवासीय परिसर में इस योजना अंतर्गत रूपटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए जनमानस को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुरूप उपभोक्ता सोलर प्लांट लगा सकते है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा की बचत होगी। उन्होंने इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गहन समीक्षा की तथा कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा एएचपी के तहत निर्माणाधीन आवास के संबंध में जानकारी ली तथा निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शिक्षा विभाग में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। अपार आईडी निर्माण के तहत आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापित होने पर आईडी बनने से कार्य में तेजी आयी है। इसी तरह डिजिटल माध्यम से स्मार्ट बोर्ड प्रोजेक्टर से हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा परिणाम बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाईन कोचिंग के माध्यम से जिले में नेट एवं जेईई की पढ़ाई सतत जारी रखने के लिए कहा। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन से संबंधित केसीसी की समीक्षा की। उन्होंने विशेष तौर पर मत्स्य पालन के तहत किसान क्रेडिट कार्ड योजना से किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी के लिए गृह भ्रमण एवं फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी की समीक्षा की। उन्होंने सभी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सभी विशेष तौर पर कार्य करें। गर्भवती माताओं के एएनसी जांच, दवाईयों पर ध्यान देने की जरूरत है। कलेक्टर ने टीकाकरण, भू-अर्जन, भू-बंटन की स्थिति, पोषण पुर्नवास केन्द्र, महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवायसी एवं शासन की अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े : शिवनंदन, अटोईराम, गोवर्धन लाल साहू ने राज्य शासन की नि:शुल्क श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना को बताया बहुत अच्छी पहल

kgnews

Recent Posts

NEET Success: खेत से मेडिकल कॉलेज तक, किसान के बेटे सहित 23 छात्रों ने हासिल की सफलता

NEET Success: खेत से मेडिकल कॉलेज तक, किसान के बेटे सहित 23 छात्रों ने हासिल की सफलता

भोपाल महंगी कोचिंग के दौर में सरकारी स्कूल से मेडिकल कॉलेज (Medical college) में जाने…

23 minutes ago
नई न्याय व्यवस्था को दो साल, फिर भी वकीलों की जुबान पर नहीं चढ़ रहीं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराएं

नई न्याय व्यवस्था को दो साल, फिर भी वकीलों की जुबान पर नहीं चढ़ रहीं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराएं

इंदौर कोर्ट कचहरी में इन दिनों वकीलों और जजों के बीच एक दिलचस्प ‘कन्फ्यूजन’ चल…

34 minutes ago
महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, अब दानदाता के सामने कैरेट मीटर से होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, अब दानदाता के सामने कैरेट मीटर से होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच

 उज्जैन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने…

46 minutes ago
जनगणना में खुलेगी प्रॉपर्टी टैक्स चोरी की पोल, MP के 55 लाख शहरी घरों का होगा सर्वे

जनगणना में खुलेगी प्रॉपर्टी टैक्स चोरी की पोल, MP के 55 लाख शहरी घरों का होगा सर्वे

भोपाल  मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 केवल आबादी गिनने तक सीमित नहीं रहेगी। दरअसल इस बार…

52 minutes ago
MP के 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र के DR बढ़ते ही मिलेगा महंगाई राहत का लाभ, छत्तीसगढ़ की मंजूरी नहीं होगी जरूरी

MP के 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र के DR बढ़ते ही मिलेगा महंगाई राहत का लाभ, छत्तीसगढ़ की मंजूरी नहीं होगी जरूरी

भोपाल  मध्यप्रदेश के करीब 4 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत है। अब केंद्र सरकार…

56 minutes ago
जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

11 hours ago