अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी की कार्यप्रणाली को लेकर नगरवासियों व व्यापारियों में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय लाटा ने कहा कि नगर पंचायत के द्वारा बिना समुचित सूचना व विधि सम्मत प्रक्रिया अपनाए बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
अधिकारी-कर्मचारियों को दुकानों व प्रतिष्ठानों में निरीक्षण व माप-जोख के लिए भेजा जा रहा है, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों में अनावश्यक परेशानी एवं भय का वातावरण बन रहा है। कहा कि कई व्यापारी नियमित रूप से निर्धारित कर व शुल्क का भुगतान कर रहे हैं। इसके बावजूद विभिन्न नामों से बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
पूर्व में दिए गए आवेदनों एवं आपत्तियों का भी समय पर निराकरण नहीं किया जा रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर व्यापारी संघ व नगरवासियों के द्वारा तहसीलदार अंबागढ़ चौकी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा नगर पंचायत को कानून व नियमों के अनुसार कार्य करने के निर्देश देने की मांग की गई है।
रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…
रायपुर कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…
रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है।…