राजनांदगांव : नमाज अता कर मांगी अमन-चैन की दुआ, एकता व भाईचारे का दिया संदेश…

राजनांदगांव , शहर के मठपारा स्थित ईदगाह मैदान में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज अता की गई। सुबह से नमाज अता करने करने नमाजियों की भीड़ उमड़ी। ईदगाह मैदान नमाज अता कर मांगी देश में अमन-चैन की दुआ, एकता और भाईचारे का दिया संदेश दिया गया। पारंपरिक परिधान में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद पर्व की मुबारकबाद दी। जिले में भाईचारे और सौहार्द का वातावरण देखने मिला। ईद-उल-फितर का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

ईद की नमाज अदा करने के बाद देश की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ मांगी। समाज के विभिन्न वर्गों से लोग, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं व्यवसायी बड़ी संख्या में शामिल रहे। प्रमुख रूप से मेयर मधुसूदन यादव, छत्तीसगढ़ के प्रमुख उद्योगपति बहादुर अली तथा राज्य अल्प संख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद हफीज खान ने ईदगाह मैदान में पहुंच कर नमाजियों से मुलाकात की और उन्हें ईद की बधाइयां दी। इसके बाद शहर में ईद पर्व की खुशियां बिखरी जिले में शांति से पर्व मनाया गया। एक दूसरे को सबने बधाई दी।

प्रदेश व देश की उन्नति में सभी सहभागी बनें जनप्रतिनिधियों ने कहा ईद का त्यौहार प्रेम, भाईचारे, त्याग और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह त्योहार हमें मिल-जुलकर रहने, एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने और समाज में एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से सामाजिक समरसता बनाए रखने और प्रदेश व देश की उन्नति में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

आयोजन में रही सदस्यों की भूमिका ईद की नमाज शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस आयोजन के सफल संचालन में स्थानीय समिति और जामा मस्जिद के मुतवल्ली हाजी रईस अहमद शकील सहित समिति के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, उनकी सभी अतिथियों ने सराहना की। ईद के इस त्यौहार पर पूरे शहर में उल्लास का वातावरण बना रहा। घर-घर जाकर बधाई दी।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय पर्वों से गायब रहना शिक्षक को पड़ा महंगा, संयुक्त संचालक ने किया निलंबित

राष्ट्रीय पर्वों से गायब रहना शिक्षक को पड़ा महंगा, संयुक्त संचालक ने किया निलंबित

लोरमी/मुंगेली. स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर भी स्कूल से गायब रहना…

1 hour ago
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़! सोनम की जमानत रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़! सोनम की जमानत रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

इंदौर देश को झकझोर कर रख देने वाले मेघालय के चर्चित ‘हनीमून मर्डर केस’ में…

1 hour ago
चंबल में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से पूछा- माफिया अब तक क्यों नहीं रुके?

चंबल में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से पूछा- माफिया अब तक क्यों नहीं रुके?

ग्वालियर  देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने चंबल घड़ियाल सेंचुरी में चल रहे बड़े…

1 hour ago
CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

रायपुर, जब हौसलों में उड़ान हो और सरकार की योजनाओं का साथ मिल जाए, तो…

2 hours ago
CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा कर काम शुरू करने के निर्देश, बरसात से पहले पेच…

2 hours ago
खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़. खैरागढ़ जिले के ग्राम दल्लीखोली– लछना के जंगल से सामने आए एक भयावह घटनाक्रम…

2 hours ago