राजनांदगांव : नियमों का पालन नहीं करने का हवाला देकर परीक्षा केन्द्रों से निकाले गए परीक्षार्थी

राजनांदगांव/खैरागढ़ |  व्यापमं द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में रविवार को ड्रेस कोड सहित अन्य नियमों का पालन नहीं करने का हवाला देकर परीक्षा केन्द्रों से निकाले गए परीक्षार्थियों ने परीक्षा से वंचित होने के बाद कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया। रविवार को शहर के दस केन्द्रों में व्यापमं द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा केन्द्रों में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए कई नए नियम बनाए गए थे । जिसके चलते कई परीक्षार्थी इसका पालन नहीं कर पाए। परीक्षा केन्द्रों में हल्के रंग के कपडे़, साड़ी, पूरा आस्तीन के शर्ट, शूट, बेल्ट, चाबी, पर्स सहित सजावटी सामान पहनकर आना प्रतिबंधित किए गए थे। प्रदर्शन के दौरान परीक्षा से वंचित हुए परीक्षार्थी रोड पड़े।

कई परीक्षार्थी गहरे रंग के कपडे़, महिला परीक्षार्थी, साड़ी, सलवार सूट में केन्द्रों में पहुँचीं तो उन्हें बदलने के लिए मुय द्वार से ही वापस कर दिया गया। इसके अलावा समय पर नहीं पहुँचने वाले भी परीक्षा से वंचित रह गए। इसको लेकर परीक्षार्थियों का गुस्सा उबल पड़ा। रश्मिदेवी महाविद्यालय, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, शिशु मंदिर, कन्या शाला सहित अन्य केन्द्रों में परीक्षा से वंचित रहे परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के बाद एकत्रित होकर सिविल लाइन स्थित कलेक्टर बंगले के सामने पहुँच कर नारे बाजी कर परीक्षा को स्थगित करने, वंचित परीक्षार्थियों को दोबारा मौका देने की मांग करने लगे।

सूचना के बाद मचे प्रशासनिक हड़कंप के बीच एसडीएम टंकेश्वर साहू, डिप्टी कलेक्टर व परीक्षा की नोडल अधिकारी रेणुका रात्रे थाना प्रभारी अनिल शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। इस दौरान सैकड़ों परीक्षार्थी व्यापमं के नियमों का हवाला देते इसका पालन करने के बाद भी परीक्षा से वंचित किए जाने से नाराज होकर नारेबाजी करते रहे। व्यापमं द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा मे जिले में बनाए गए 12 परीक्षा केन्द्रों में कुल 2226 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई।

जिले में खैरागढ़ में दस और छुईखदान में दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे जहाँ 3050 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। इसमें से 824 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा की नोडल डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा का सफल आयोजन किया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

CG : राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान…

2 minutes ago
CG : केबिनेट बैठक 23 जून को

CG : केबिनेट बैठक 23 जून को

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक मंगलवार, 23…

5 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कुनकुरी की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कुनकुरी की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत

33/11 केवी उपकेंद्र में 5 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित, अतिरिक्त 11 केवी फीडर…

12 minutes ago
नेशनल कराटे चैंपियनशिप में इंदौर का जलवा, नन्हे खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में इंदौर का जलवा, नन्हे खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

इंदौर  उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में इंदौर के…

41 minutes ago
CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत …

CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग ने कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत में सोनहत एनीकट…

2 hours ago