राजनांदगांव | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा कल 21 जून को दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 6 केन्द्र बने जिसमें 1982 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का सफल संचालन करने केंद्राध्यक्षों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किया गया है। परीक्षार्थियों का केंद्रों में प्रवेश सुबह 11 बजे से होगा। परीक्षा की तैयारियों को परखने 20 जून को सभी केंद्रों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। परीक्षा की व्यवस्था, सुरक्षा प्रोटोकॉल, प्रवेश प्रक्रिया और तकनीकी संसाधनों की जांच की गई।
केंद्राध्यक्षों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया है। गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही परीक्षार्थियों की पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा सामग्री के सुरक्षित संधारण और वितरण संबंधित मार्गदर्शन दिया जा चुका है। सभी केंद्राध्यक्षों से समन्वय के साथ परीक्षा का शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन करने कहा गया है। सभी परीक्षा केन्द्रों में पुलिस बल की तैनाती रहेगी और तगड़ा इंतजाम किया गया है।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने के केंद्र नहीं,…
भोपाल विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर पर समूचा मध्य प्रदेश नाद-ब्रह्म की अलौकिक स्वर-लहरियों…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कूनो नेशनल उद्यान के दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार…
रायपुर कहते हैं कि अगर हौसलों को सही तकनीक और अवसरों के पंख…
रायपुर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा अपने जिला प्रवास के दौरान…
बालाघाट/परसवाड़ा. परसवाड़ा थाना के ग्राम चिनी बर्राटोला की महिला सरपंच को गांव से अतिक्रमण हटवाना…