छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पनियाजोब में वाहन जांच के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 307 क्विंटल अवैध धान जप्त

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान की रोकथाम हेतु जिले के तीन सीमावर्ती स्थानों वनोपज जांच चौकी कल्लूबंजारी, वनोपज जांच चौकी बोरतलाब एवं साल्हेकला अछोली क्षेत्र, अंतर्राज्यीय सीमा जांच चौकी बागनदी (पाटेकोहरा) पर चेकपोस्ट बनाया गया है, जिसमें पुलिस, वन विभाग, मंडी एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी कड़ी में निगरानी टीम द्वारा ग्राम पनियाजोब में वाहन जांच के दौरान ग्राम तुमसर महाराष्ट्र  से आ रहे एक ट्रक में लोड 307 क्ंिवटल अवैध धान जप्त किया गया। खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम परियाजोब में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम तुमसर महाराष्ट्र से धमतरी धान परिवहन कर रहे ट्रक का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जप्ति की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ट्रक में 307 क्ंिवटल अवैध धान पाया गया। जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में अवैध धान खरीदी एवं बिक्री करने वाले कोचियों, बिचौलियों और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

57 minutes ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

1 hour ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की…

2 hours ago
BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह…

2 hours ago