राजनांदगांव : पारिवारिक विवाद में पत्नी की टंगिया मारकर हत्या, पति गिरफ्तार …
राजनांदगांव पुलिस ने हत्या के एक मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम कविराज टोलागांव की है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार 4 मई की सुबह करीब 6 बजे पूर्णिमा पारधी शौचालय की ओर जा रही थी, तभी उसका पति रंजीत पारधी (38 वर्ष) टीवीएस मोपेड से वहां पहुंचा और कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के तीन बच्चे हैं और पिछले लगभग एक वर्ष से पत्नी अपने पति से अलग रह रही थी। इसी पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
सुबह 6:40 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मोपेड और खून से सने कपड़े जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…