छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पैकहाउस अनुदान से किसान कीर्तन उईके को मिला संबल …

राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए शासन की योजनाओं से सीधे जुडऩे का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बुढ़ानछापर में आयोजित शिविर किसान कीर्तन उईके के लिए खुशियों भरा अवसर साबित हुआ। ग्राम पीटेपानी निवासी किसान कीर्तन उईके ने बताया कि वे उद्यानिकी फसलों विशेषकर सब्जी-भाजी की खेती करते हैं। उनके पास लगभग 23 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें से वे लगभग 6 एड़क में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन करते हैं। उत्पादन के बाद उचित भंडारण व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें कई बार नुकसान उठाना पड़ता था।

किसान कीर्तन ने बताया कि वे सुशासन तिहार शिविर में पहुंचकर उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) योजना की जानकारी प्राप्त की और आवेदन किया। इसके तहत उन्हें पैकहाउस निर्माण के लिए डीबीटी के माध्यम से 2 लाख रूपए का अनुदान स्वीकृत हुआ, जो उनके लिए बड़ी राहत साबित हुआ। श्री उईके ने बताया कि पैकहाउस बनने से अब वे अपनी सब्जियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से भंडारित कर सकेंगे। इससे फसल की गुणवत्ता बनी रहेगी और उन्हें बेहतर बाजार मूल्य भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पहले फसल को तुरंत बेचने की मजबूरी रहती थी, लेकिन अब वे सही समय पर विक्रय कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्हें उन्नत किस्म के बीज भी उपलब्ध कराए गए, जिससे उत्पादन में और सुधार होगा। विभागीय अधिकारियों द्वारा पैकहाउस के उपयोग, ग्रेडिंग, पैकिंग एवं विपणन की भी जानकारी दी गई, जिससे उन्हें आधुनिक खेती के प्रति नई समझ मिली।

किसान  कीर्तन उईके ने शासन की इस जनहितकारी पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे आयोजन वास्तव में किसानों के लिए लाभकारी हैं, जहां योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौके पर ही समाधान और लाभ मिल रहा है। उन्होंने अन्य किसानों से भी इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
kgnews

Recent Posts

बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार/रायपुर. शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…

39 minutes ago
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी…

44 minutes ago
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव परिवहन…

44 minutes ago
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

44 minutes ago
जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को सराहा

जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को सराहा

जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को…

47 minutes ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…

50 minutes ago