राजनांदगांव : प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन…

राजनांदगांव । भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श प्रदान करना है। अभियान अंतर्गत उन महिलाओं की जांच की जाती है, जिनका पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ हो, जिनका वजन व ऊंचाई कम हो, कम उम्र में गर्भधारण किया हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित महिलाओं हेतु सोनोग्राफी जांच कराये जाने की सलाह दी गई, जिससे गर्भवती महिलाओं की निदानिक स्थिति के अनुसार उचित देखभाल संभव हो सके।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कुल 10 स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सेवाएं 9 मार्च को प्रदाय की जाएगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा राजनांदगांव के सहयोग से स्वास्थ्य केन्द्रों में सेवाएं प्रदान की जाएगी। जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में डॉ. सुजाता वासनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में डॉ. विजय जैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी में डॉ. सुरभि मोहबे, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमड़ीबोड़ में डॉ. लक्ष्मी बग्गा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरडीहकला में डॉ. अमृता भदौरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरगी में डॉ. अभिलाषा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुनी में डॉ. हिना चिचेरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुसराकला डॉ. अभिलाषा द्वारा सेवाएं दी जाएगी। इसी तरह 24 मार्च 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी में डॉ. रंजिता पारख तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टप्पा में डॉ. सिद्धी सैनिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाल बहादुर नगर में डॉ. अनुपमा अस्थाना द्वारा सेवाएं प्रदाय की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सेवा दे रहे स्त्री रोग विशेषज्ञों से गर्भवती महिलाओं की जांच कराने की अपील की गई है। अभियान की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण दल गठित कर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का दौरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल आयोजन से जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

5 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

6 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

6 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

6 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

6 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

6 hours ago