छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये संभावित पात्र हितग्राहियों के सर्वेक्षण के लिये 21 व 27 नवम्बर को वार्डो में शिविर

राजनांदगांव। शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 द्वितीय चरण के क्रियान्वन के लिये वार्डो में शिविर आयोजित किया गया, शिविर में वार्ड के संभावित पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण (रैपिड एसेसमेंट सर्वे) किया जा रहा है। वार्डो में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने लोगों ने पहुॅच ऑनलाईन आवेदन एवं दस्तावेज के संबंध में जानकारी ली। दिनांक 21 व 27 नवम्बर को भी वार्डो में शिविर आयोजित किये जायेगे।
आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ देने वार्डो में 18, 21 व 27 नवम्बर 2024 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी कडी में आज सभी वार्डो के लिये शिविर आयोजित किया गया, जिसमें वार्ड के लोग पहुॅचकर आवास योजना के आवेदन प्रक्रिया व दस्तावेंज के संबंध में जानकारी लिये। उन्हांेने बताया कि जाति का लाभ मिलने वाले हितग्राहियो में कुछ के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है, जिनके पास नही है, उन्हेें जाति प्रमाण पत्र जल्द बनावाकर लाना होगा, क्योकि ऑनलाईन आवेदन में दस्तावेज अनिवार्य होता है। अपूर्ण दस्तावेंज पर आवेदन स्वीकार्य नही होता।
आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि वार्डवासियों की सुविधा के लिये 21 व 27 नवम्बर को भी शिविर आयोजित किये जायेगे। शिविर में संभावित पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण कर आवेदन भराया जायेगा। वार्डवासियों की सुविधा के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में छुटे हुये हितग्राहियों के लिये नियम में संशोधन कर द्वितीय चरण का प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 लागू किया गया है, जिसमें 2015 के स्थान पर 31 अगस्त 2024 में निवासरत परिवार की पात्रता की गयी है, इसी प्रकार हितग्राही को आवास निर्माण के लिये 2 लाख 25 हजार के स्थान पर 2 लाख 50 हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी, साथ ही 365 वर्गफीट के स्थान पर 450 वर्गफीट में आवास निर्माण किया जाना है। इस प्रकार नियम में संशोधन से अधिक सें अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। उन्हांेने वार्डवासियों से अपील की है कि आवास योजना का लाभ लेने निर्धारित तिथि को आयोजित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन करे। 

kgnews

Recent Posts

MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई

MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई

 जबलपुर मध्य प्रदेश के बहुचर्चित और सात वर्षों से लंबित ओबीसी आरक्षण विवाद मामले में…

15 minutes ago
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की सहारा, अब 24 घंटे में हो रहा समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की सहारा, अब 24 घंटे में हो रहा समस्याओं का समाधान

रायपुर  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम…

26 minutes ago
भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा

भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा

भोपाल  राजधानी भोपाल बार संघ चुनाव इस बार प्रत्याशियों के लिए बेहद खर्चीला साबित हो…

35 minutes ago
सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

भोपाल  राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना सड़क हादसों की खबरें…

44 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मू आज ओंकारेश्वर पहुंचेंगी, हाई अलर्ट पर प्रशासन; छावनी में तब्दील हुई तीर्थ नगरी

राष्ट्रपति मुर्मू आज ओंकारेश्वर पहुंचेंगी, हाई अलर्ट पर प्रशासन; छावनी में तब्दील हुई तीर्थ नगरी

ओंकारेश्वर  महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश दौरे पर होंगी,…

1 hour ago
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

11 hours ago