छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से रोशन हो रहा प्रवीण का घर

– बिजली बिल कम होने से हो रही आर्थिक बचत
राजनांदगांव । जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन में लगातार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर रूफटॉप स्थापना अब नागरिकों के लिए अधिक किफायती और सुलभ हो गई है। इसी कड़ी में राजनांदगांव लालबाग निवासी प्रवीण शुक्ला ने 3 किलोवॉट का अपने छत में रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर प्राकृतिक ऊर्जा से रोशनी प्राप्त कर रहे हैं। लालबाग निवासी प्रवीण ने बताया कि वे वर्ष 2024 में 3 किलो वॉट का सोलर पैनल लगाया था। जिससे उनके बिजली बिल में कमी आई है और आर्थिक बचत हो रही है। प्रवीण ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रभावित होकर वे 3 किलो वॉट को बढ़ाकर 5 किलो वॉट का सोलर पैनल लगाने कहा सोच रहे हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक बचत होगी।


प्रवीण शुक्ला ने कहा कि भविष्य में प्राकृतिक खनिजों की कमी को देखते हुए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बहुत ही उपयोगी और अच्छी योजना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उन्हें शासन से सब्सिडी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र शासन और राज्य शासन द्वारा इस योजना के अंतर्गत सब्सिडी देने से जनसामान्य के लिए बहुत बड़ी राहत एवं मदद मिल रही है और प्राकृतिक ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए अनुदान प्रदाय करने से जनसामान्य के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने सभी को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सोलर पैनल लगाकर प्राकृतिक ऊर्जा का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि योजना से बचत के साथ ही पर्यावरण को लाभ और नवीनीकरण योजना को बढ़ावा मिल रहा है।

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

27 minutes ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

42 minutes ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

42 minutes ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

52 minutes ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

1 hour ago