राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की दुर्ग इकाई ने नगर के अवस्थी परिवार की बहू एवं अधिवक्ता संजीव अवस्थी की पत्नी ममता अवस्थी को राजनांदगांव जिला नारी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। समाज की ओर से जारी मनोनयन में संगीता मिश्रा को शहर अध्यक्ष, मोहिनी शुक्ला को उपाध्यक्ष, निधि बाजपेई को जिला सचिव तथा बिंदु तिवारी को सह-सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा मनीषा शर्मा को कोषाध्यक्ष और प्रतिभा मिश्रा को संगठन सचिव बनाया गया है। बताया गया कि ये नियुक्तियां छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की प्रदेशाध्यक्ष भारती किरण शर्मा की स्वीकृति तथा नारी प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष निशा तिवारी की अनुशंसा पर राजनांदगांव जिले के लिए की गई हैं। संगठन में वंदना आलोक तिवारी को प्रदेश महासचिव, मंजू मिश्रा, प्रभा शुक्ला एवं शारदा तिवारी को जिला संरक्षक नारी प्रकोष्ठ तथा माया शर्मा को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर समाजजनों ने हर्ष जताया है।
राजनांदगांव , शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा एक प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए शहर के…
राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण मंदिर समिति के द्वारा आयोजित 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास सत्संग महोत्सव के…
मॉनसून में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के सभी प्रबंध करें अनुमति उपरांत ही मुख्यालय…
राजनांदगांव , पतंजलि विश्वविद्यालय, भारत स्वाभिमान तथा पतंजलि योग समिति के द्वारा सिंधु भवन लालबाग…
राजनांदगांव , बागपत में हुई द्वितीय जूनियर स्पीड हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम…
बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…