राजनांदगांव : बाइक भिड़ंत में एक की मौत, पांच गंभीर

राजनांदगांव | रक्षाबंधन के दिन शनिवार को सुकुलदैहान चौकी क्षेत्र के रेंगाकठेरा गांव के पास तेज रतार दो बाइक के बीच भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। घटना में एक बाइक में सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हैं। वहीं दूसरे बाइक चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा इस बाइक में सवार तीन लोग भी घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पेंड्री में भर्ती कराया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस के अनुसार सुरगी चौकी क्षेत्र के बेलटिकरी निवासी 35 वर्षीय इन्द्रदेव गोड़ पिता मलखान गोड़ दो साथियों के साथ बाइक में सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर बुंदेलीकला गांव आया था। वापस लौटते समय डिलापहरी व रेंगाकठेरा गांव के बीच रास्ते में विपरित दिशा से आ रहे बाइक चालक ने इन्द्रदेव गोड़ की बाइक को सामने से जोरदार ठोकर मार दी।

दूसरे बाइक चालक की स्थिति भी गंभीर

घटना में इन्द्रदेव अपने दो साथियों के साथ बाइक सहित नीचे गिर गया। वहीं दूसरा बाइक चालक भी नीचे गिर गया। घटना में चारों को गंभीर चोटें आई हैं। सिर पर अधिक चोटें आने से इन्द्रदेव गोड़ की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं उसके दो साथियों व दूसरे बाइक चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पेंड्री में भर्ती कराया गया है। घटना में दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दूसरे बाइक चालक की स्थिति गंभीर होने से उसे रायपुर रेफर किया गया है। घायलों में सोवन पिता सालिक पटेल उम्र 13 वर्ष निवासी बरबसपुर, धनेश पिता सहदेव उम्र 12 वर्ष निवासी केरेगांव, लोमन निवासी सुरेंगांव, हरीश उइके निवासी भेजराटोला, तुलाराम पटेल निवासी मटिया शामिल है। वहीं अन्य दो युवको का नाम अज्ञात हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

बेमेतरा। जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

7 minutes ago
CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण…

11 minutes ago
CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे। माना…

15 minutes ago
CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

सूरजपुर। सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक…

20 minutes ago
CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

राजनांदगांव. जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी…

46 minutes ago
भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल   भोपालवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शनिवार से भोपाल मेट्रो का…

55 minutes ago