राजनांदगांव : बागेश्वर धाम में थर्ड जेंडरों सहित नारी शक्ति का किया सम्मान…

राजनांदगांव , नगर की धार्मिक सामाजिक सेवाभावी संस्था बागेश्वर धाम मंदिर में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस व रंगपंचमी का पर्व ट्रस्ट व महिला समूह, महिला मंडल द्वारा मनाया गया। अतिथियों ने माताजी का पूजन दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का आरंभ किया। स्वागत भाषण मोना गोसाई ने दिया। संचालन प्रज्ञा गुप्ता ने किया। उन्होंने 9 क्षेत्रों की मातृ शक्तियों का परिचय दिया। मातृ शक्तियों के सम्मान में समारोह में पहले तृतीय लिंग समुदाय से नगीना एवं साथियों का सम्मान किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में सुश्री डॉ. सुरभि मोहबे का सम्मान किया।

महिला पुलिस व खेल से अंजु सिंह प्रधान आरक्षक महिला थाना, शिक्षा क्षेत्र में फुलेश्वरी वैष्णव पूर्व प्रधान पाठक दिव्यांग स्वयं रोजगार क्षेत्र में, लक्ष्मी निर्मलकर, पूर्णिमा साहू, प्रतिभा सोनकर व साथियों का, मितानिन प्रमुख देवकी वर्मा व मितानिनों, ई रिक्शा चालक शोभना मेश्राम, धर्म सेवा क्षेत्र में यशोदा गुप्ता का उत्कृष्ठ योगदान दे रही महिला शक्ति का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। प्रज्ञा गुप्ता, मोना गोसाई, मधु खंडेलवाल ने बताया महिला सम्मान समारोह व रंगपंचमी उत्सव नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (आईपीएस) समाज सेवी करूणा मधुसूदन यादव तथा अधिवक्ता समाजसेवी शारदा तिवारी के मुख्य आतिथ्य में किया गया है।

महिलाओं की स्पर्धा में विजेताओं का किया सम्मान रंग पंचमी पर महिला खेल स्पर्धा पुष्प वर्षा करते आयोजित की गई। विजेताओं को उपहार दिया गया। अतिथियों ने महिला शक्ति को हर क्षेत्र में मजबूत होकर अपनी योग्यता साबित कर अग्रिम पंक्ति में महिलाओं को अपने को स्थापित करने की बात कही। यहां अलका जानी, अग्रवाल महिला मंडल से मंजू खोखरिया, खंडेलवाल महिला मंडल से सरला खंडेलवाल, सुषमा सिंह, अनामिका गौतम, सनातन धर्म महिला मंडल से मौसमी शर्मा, ब्राम्हण महिला मंडल से साधना तिवारी, बागेश्वर धाम महिला मंडल से लक्ष्मी गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, वंदना गुप्ता मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

सीमावर्ती गांवों को बड़ी सौगात, अब छत्तीसगढ़ से मिलेगी बिजली सप्लाई

सीमावर्ती गांवों को बड़ी सौगात, अब छत्तीसगढ़ से मिलेगी बिजली सप्लाई

बीजापुर-सुकमा. सीमावर्ती गांवों में बिजली व्यवस्था अब नए दौर में प्रवेश करने जा रही है।…

31 minutes ago
मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य है : मुख्यमंत्री डॉ.…

36 minutes ago
नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी उप मुख्यमंत्री  अरुण…

1 hour ago
कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव. फरसगांव तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी ने…

2 hours ago
DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल  लगातार बढ़ती महंगाई से अन्य लोगों के साथ ही सरकारी कर्मचारी, अधिकारी भी परेशान…

2 hours ago
PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

भोपाल  पश्चिम एशिया में संकट के बीच पीएम मोदी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की…

2 hours ago