राजनांदगांव : बारिश का पानी भू-गर्भ में जाने घर एवं भवन में वाटर हारवेस्टिंग लगाने नागरिकों से महापौर ने की अपील

राजनांदगांव। भू-जल स्तर बढ़ाने एवं वर्षा का पानी भूमि में जाने महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिकों से अपने घरों प्रतिष्ठानों एवं भवनों में रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाने की अपील की है।
महापौर श्री यादव ने कहा कि हमारे जीवन में जल का विशेष महत्व है। आज पेड़ो की अंधाधुन कटाई एवं शहर व गांव में सीमेंट कांक्रिटिंग रोड निर्माण होने से जमीन के अंदर पानी नहीं पहुच पाता जिससे भूगर्भ में जल की कमी हो गई है। जिससे नदी, तालाबों, कुॅओं, हैण्ड पंपों का जल स्तर कम होता जा रहा है और यही स्थिति रही तो भविष्य में पानी की किल्लत एक विकराल रूप ले लेगी।

इस समस्या से निपटने के लिये भूमि में जल स्तर बढ़ाने प्रयास करना होगा। इसके लिये हमे घरों व भवनों में रैन वाटर हारवेस्टिंग लगाना चाहिये। जिससे बरसात का पानी छत व आंगन के माध्यम से नीचे जमीन में जाता है, जो जल स्तर को बढाता है। हैण्ड पंप के पास सोक्ता पीठ का निर्माण करना चाहिये,जिससे भी जल स्तर बढता है। उन्होने कहा कि वर्तमान में वर्षा ऋतु चल रही है, वर्षा का पानी भूमि में जल स्तर बढ़ाने का अच्छा माध्यम है, इसलिये वर्षा का पानी भूमि में जाने रैन वाटर हारवेस्टिंग जरूर करावे।

महापौर श्री यादव ने कहा कि रैन वाटर हारवेस्टिंग के लिये नगर निगम द्वारा भवन निर्माण के समय निगम मेें राशि जमा कराई जाती है और भवन पूर्णता के पहले हारवेस्टिंग सिस्टम लगने की जॉच कर पूर्णता दी जाती है, यदि हारवेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाया जाता तो उनकी राशि राजसात कर निगम द्वारा हारवेस्टिंग सिस्टम लगाने नोटिस दिया जाता है, नही लगाने की स्थिति में निगम में जमा एफडीआर राजसात कर उसी राशि से निगम द्वारा संबंधित के घर या भवन में हारवेस्टिंग सिस्टम लगाया जाता है।

महापौर श्री यादव ने सभी घरों व भवनों के मालिको से अपील करते हुये कहा कि इस बरसात वे अपने घरों व भवनों में रैन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगावें, जिससे बारिश का पानी जमीन में जा सके, ताकि जल स्तर बढ़ सके। उन्होंने बताया कि निजी के साथ साथ शासकीय भवनों समाजिक भवनों मे भी रैन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगानी चाहियें, जिससे बारिश का पानी भूगर्भ मे जा सके।

kgnews

Recent Posts

CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी एवं मक्का की खेती अपनाने किसानों को किया गया प्रेरित …

CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी एवं मक्का की खेती अपनाने किसानों को किया गया प्रेरित …

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खरीफ मौसम में फसल…

2 minutes ago
CG : गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई गति, वीबी-जी राम-जी योजना लागू …

CG : गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई गति, वीबी-जी राम-जी योजना लागू …

महासमुन्द : विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी, अधिनियम, 2025…

6 minutes ago
CG : कर्राभौना में बंद हैंडपंप की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत …

CG : कर्राभौना में बंद हैंडपंप की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत …

महासमुंद : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में…

11 minutes ago
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया अभिनंदन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया अभिनंदन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया अभिनंदन 28वें एओएमएसआई…

14 minutes ago
केतन हत्याकांड पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली MP की डेंटिस्ट सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

केतन हत्याकांड पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली MP की डेंटिस्ट सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

भोपाल पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agarwal murder case) का मजाक उड़ाने को…

25 minutes ago
CG : 3 जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन …

CG : 3 जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन …

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने…

26 minutes ago