राजनांदगांव : बैंक कर्मी पत्नी सहित गिरफ्तार, ओवर ड्रॉफ्ट निकालकर करीब ढाई करोड़ रुपए गबन किए

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ | मामले की शिकायत बैंक के मैनेजर व धोखाधड़ी के शिकार ग्राहकों ने पुलिस से की थी। पुलिस की जांच में आरोपी उमेश गोरले द्वारा फ्राड के रकम को पत्नी उषा गोरले व मां के खाते में ट्रांसफर करने का खुलासा हुआ। डोंगरगढ़ स्थित एक्सिस बैंक के कर्मचारी उमेश गोरल ने बैंक के खाता धारकों से उनका आईडी पासवर्ड बनाकर नेट बैंकिग के माध्यम से चेक व एफडी एकाउंट से ओवर ड्रॉफ्ट निकालकर करीब ढाई करोड़ रुपए गबन किए। मामले में पुलिस आरोपी उमेश गोरले व उसकी पत्नी उषा गोरले को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके मां के खातों की जांच जारी है।

प्रेसवार्ता में डोंगरगढ़ एसडीओपी मनीष कुंजाम व टीआई उपेन्द्र शाह ने बताया कि डोंगरगढ़ के एक्सिस बैंक के मैनेजर प्रार्थी रिंकू कुमार द्वारा 26 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई गई थी। उनके शाखा के कर्मचारी उमेश गोरले के द्वारा नवंबर 2022 से लेकर अप्रैल 2025 तक बैंक के ग्राहकों के साथ लगभग एक करोड़ छह लाख 86528 रुपए विभिन्न रूपों से उनके जमा पूंजी को हजम कर लिया गया है।

बताया कि आरोपी कर्मचारी उमेश गोरले द्वारा कुल 43 लोगों के साथ विभिन्न डिजिटल माध्यम से फ्रॉड कर ग्राहकों के ढाई करोड रुपए की हेराफेरी की गई है। आरोपी के द्वारा विभिन्न खाता धारकों का फेक आईडी पासवर्ड बनाकर खुद ही नेट बैंकिंग के माध्यम से चेक का आहरण कर एफडी अकाउंट से ओवर ड्रॉफ्ट निकालकर फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया है। अर्जित पैसों को गोल्ड लोन अकाउंट में ट्रांसफर कर अपनी मां तारा गोरले व पत्नी उषा गोरले के खातों में जमा कर पैसे निकाल लेता था। इस पूरे कृत्य की जानकारी उसकी पत्नी उषा को भी थी। इसलिए पत्नी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

8 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

8 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

8 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

9 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

9 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

9 hours ago