Home » राजनांदगांव : बैडमिंटन में फरहीन, कैरम में उन्नति, टेबल टेनिस में लेखनी प्रथम

राजनांदगांव : बैडमिंटन में फरहीन, कैरम में उन्नति, टेबल टेनिस में लेखनी प्रथम

26/12/2023

राजनांदगांव कमला कॉलेज के क्रीड़ा विभाग द्वारा तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें इंडोर में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज व कैरम प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने छात्राओं को अपने संबोधन में शासन द्वारा दिए गए खेल सुविधाओं से अवगत कराया। साथ ही छात्राओं को अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इंडोर प्रतियोगिता में बैडमिंटन में विजेता सफा फरहीन, उपविजेता प्रीति तारम, कैरम में विजेता उन्नति रामटेके, उप विजेता खिलेश्वरी खरे, टेबल टेनिस में विजेता लेखनी ठाकुर, उपविजेता गोदावरी, शतरंज में विजेता पायल वर्मा, उपविजेता दिव्या साहू रही। वहीं आउटडोर प्रतियोगिता 100 मीटर दौड़ में प्रथम अंजली निषाद, त्रिटंगी दौड़ में प्रथम कोमेश्वरी मंडावी, द्वितीय लोकेश्वरी एवं मनीषा, गोली चम्मच दौड़ में प्रथम आशा सलामे, द्वितीय वीणा लटिया, रिले रेस में प्रथम लोकेश्वरी, अंजली, मनीषा, कोमेश्वरी, द्वितीय महिमा, कीर्ति, ऐश्वर्या, लक्ष्मी, लंबी कूद में प्रथम हेमलता, द्वितीय खोमेश्वरी, गोला फेंक में प्रथम लोकेश्वरी ठाकुर, द्वितीय ज्योति चंद्रवंशी, तवा फेंक में प्रथम पूनम यादव, द्वितीय डोनेश्वरी, स्लो साईकिल रेस में प्रथम प्रथम रीमा साहू, द्वितीय होमिन रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में विशेष रूप से डॉ. सुषमा तिवारी, आलोक जोशी, अमरनाथ निषाद, नंदनी चंद्रवंशी, खिलेन्द्र कुमार सोनी, प्रिया तलरेजा एवं कामिनी देवांगन ने सहयोग दिया। इस मौके पर महाविद्यालय की कीड़ा अधिकारी डॉ. नीता एस. नायर प्रतियोगिता के अंत में आभार जताया। रस्सा खींच प्रतियोगिता में छात्राओं की टीम विजयी प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक रस्सा खींच की प्रतियोगिता रही जिसमें स्टाफ विरुद्ध छात्राओं के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें छात्राओं की टीम विजयी रही। सभी विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को लेकर कॉलेज की छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, जनभागीदारी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में यहां की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a comment