छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बोर्ड के नतीजे सुधारने बच्चों को मोटिवेट करेंगे अफसर…

राजनांदगांव जिले में बोर्ड परीक्षा के नतीजों में सुधार लाने विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी कराने के साथ उनका तनाव कम करने उन्हें विषय विशेषज्ञ टिप्स देंगे। शिक्षा विभाग द्वारा आगामी दिनों में गौरव पथ स्थिति ऑडिटोरियम में एक कार्यशाला का आयोजन करेगा। प्रदेशभर से मोटिवेशनल स्पीकर्स, आईएएस और आईपीएस अफसर बोर्ड के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी का मूल मंत्र देंगे। प्रोफेशनल स्पीकर्स परीक्षा की तैयारी कैसे करें, पढ़ाई करने का तरीका, प्रश्न और उत्तर को किस तरह याद करें और याद रखे की जानकारी देंगे।

डीईओ प्रवास बघेल ने बताया शिक्षा विभाग के द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। अगले सप्ताह यह कार्यशाला होगी जिसमें प्रदेश एवं जिले के आईएएस और आईपीएस के अलावा अन्य अधिकारी टिप्स देंगे। शिक्षा विभाग ने दुर्ग, भिलाई, रायपुर एवं अन्य जिलों के प्रोफेशनल स्पीकर्स को आमंत्रित कर बोर्ड के विद्यार्थियों को कार्यशाला में बच्चों को मोटिवेशन देने का आग्रह किया है। मोटिवेशनल स्पीकर्स ने यहां आने के लिए सहमति प्रदान की है। शिक्षा विभाग ने अगले सप्ताह कार्यशाला की तैयारी की जल्द ही इसकी तारीख और यहां आने वाले मोटिवेशनल स्पीकर्स, अफसरों की सहमति के बाद नाम फाइनल होंगे। कुछ स्पीकर्स की सहमति का इंतजार है।

विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देंगे विषय विशेषज्ञ इस कार्यशाला में बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के साथ एवं अपनी रूचि अनुसार कक्षा 10वी के बाद विषयों का चयन करने कैरियर गाइडेंस पर अनुभव साझा करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित शिक्षक व विषय विशेषज्ञों को भी कार्यशाला में बच्चों को टिप्स देने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला में 10वी के बच्चों के लिए गणित, अंग्रेजी, विज्ञान एवं 1वीं में गणित, रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र जैसे विषयों पर चर्चित एवं विद्यार्थियों को कठिन लगने वाले प्रश्नों को साल्व करने का आसान तरीका बताया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी-इंग्लिश स्कूल के छात्रों और उन्हें लेने…

58 seconds ago
CG : कलेक्टर व्यास ने एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण …

CG : कलेक्टर व्यास ने एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण …

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि…

9 minutes ago
बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक

बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक

बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक 16 ग्रामीणों को…

18 minutes ago
राजनांदगाँव : राजेश श्यामकर के प्रयासों से क्षेत्र भर के किसान गदगद …

राजनांदगाँव : राजेश श्यामकर के प्रयासों से क्षेत्र भर के किसान गदगद …

➡️ भूमि के क्रय -विक्रय पर लगा प्रतिबंध हटेगा, सड़क भी बनेगी राजनांदगाँव, 4 जुलाई।…

20 minutes ago
MP IPS Transfer: 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रुचि वर्धन बनीं भोपाल ग्रामीण IG, सागर-नर्मदापुरम को मिले नए आईजी

MP IPS Transfer: 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रुचि वर्धन बनीं भोपाल ग्रामीण IG, सागर-नर्मदापुरम को मिले नए आईजी

भोपाल  प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन…

26 minutes ago
CG : छुईखदान में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : छुईखदान में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार …

Chhuikhadan थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों…

35 minutes ago