राजानांदगांव । स्थानीय भदौरिया चौक में कल देर रात चाकूबाजी की वारदात की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया है लेकिन इस बात की पुष्टि और विस्तृत जानकारी के लिए थाना सहित पुलिस अधिकारियों को फोन लगाया गया कि न्तु फोन रिसीव नहीं हुआ। बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदौरिया चौक में कल रात लगभग 10.00 बजे चाकू बाजी की घटना हो गई। सोशल मीडिया में उक्त जानकारी से संबंधित वीडियो को देखने से पता चलता है कि यदि पुलिस सही समय पर नहीं पहुंचती तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी। इस संबंध में कोतवाली थाना के विवेचक को वीडियो भेजकर पुष्टि का प्रयास किया गया। यह पता चला कि घटना क्षेत्र बसंतपुर थाना का है। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को उठाया है। बहरहाल चाकू क्यो चला, किसके द्वारा चलाया गया, यह ज्ञात नहीं हो पाया है।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…