राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज अटल परिसर वर्धमान नगर राजनांदगांव में भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने अटल परिसर में भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा में पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक साथ 115 जगहों पर अटल परिसर का लोकार्पण किया है। यह निश्चित रूप से बहुत बड़ी बात है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव-गांव में सड़क बनाई गई है। उन्होंने पूरे देश को चारों तरफ से जोडऩे वाले कॉरिडोर का निर्माण किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के राजनैतिक जीवन के सफर एवं देश के विकास के लिए उनके अवदानों का स्मरण किया।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा बहुत शानदार अटल परिसर का निर्माण किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक श्रेष्ठ राजनेता, एक अच्छे कवि, लेखक, संपादक, प्रवक्ता एवं वक्ता थे। देश के लिए उनके योगदान के कारण वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए स्मरणीय दिन है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, सौरभ कोठारी, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार मछुआरा समाज के आर्थिक और…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 12 से 18 जून 2026 की…
रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल खातों और…
भोपाल जल ही जीवन है और इस जीवनदायी संपदा को सहेजने की दिशा में मध्यप्रदेश…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी परिसर…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग…