छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : महंगाई भत्ता एक जनवरी से मंजूर करने व अन्य मांगें रखी…

अंबागढ़ चौकी , छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने बुधवार को छह सूत्रीय मांगों के निदान की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम पर सौंपे गए कलेक्टर को ज्ञापन में छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने राज्य शासन से छग राज्य विद्युत मंडल तथा न्यायिक सेवा अधिकारी व अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों की तरह 1 जनवरी 26 से महंगाई भत्ता स्वीकृत करने की मांग की है।

इसके अलावा तृतीय वर्ग कर्मचारियों ने अपने छह सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की है। संघ के जिला इकाई के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को भोजन अवकाश के समय मुख्यमंत्री के नाम पर 6 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में तृतीय वर्ग कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश के साढ़े चार लाख कर्मचारी महंगाई भत्ता से वंचित हैं। उन्होंने छग राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों को केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति देय तिथि से महंगाई भत्ता देने तथा डीए एरियर्स की राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने की मांग की है। इसके अलावा तृतीय वर्ग कर्मचारियों ने विधानसभा में वित्त मंत्री के द्वारा प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारियों के लिए केशलैस चिकित्सा सुविधा की घोषणा को तत्काल जारी करने की मांग की है।

तीन सौ दिनों के अवकाश नकदीकरण का आदेश हो केन्द्रीय व मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की तरह सेवानिवृत्ति होने पर राज्य के कर्मचारियों को भी 240 दिनों के स्थान पर तीन सौ दिनों अवकाश नकदीकरण आदेश करने व संविदा, दैनिक व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने तथा मध्यप्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात रखी है।

अतिरिक्त तृतीय वर्ग कर्मचारियों ने प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए शिक्षक एलबी संवर्ग को समस्त सेवा का लाभ देने व प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति की 10 प्रतिशत सींिलग समाप्त करते हुए अनुकंपा नियुक्ति के सभी पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की है। संघ की जिला इकाई के प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष रमेश कुमार नंदेश्वर, संरक्षक रामकुमार महानदिया, जिला सचिव जसवंत साहू, ईश्वर ढाले, सीआर देवांगन रामगोपाल, धनेश साहू शामिल थे।

kgnews

Recent Posts

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले; देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले; देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां खाद्य विभाग में…

27 minutes ago
CG : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर …

CG : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर …

रायपुर । केंद्रीय वस्त्र मंत्री Giriraj Singh आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर…

51 minutes ago
CG : खदान में डूबने से किशोर की मौत, दुर्ग नंदिनी की घटना …

CG : खदान में डूबने से किशोर की मौत, दुर्ग नंदिनी की घटना …

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित पथरिया खदान में एक दर्दनाक हादसे में 13…

54 minutes ago
CG : CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर जताया दुःख …

CG : CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर जताया दुःख …

रायपुर। CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर दुःख जताया है। सीएम ने…

1 hour ago
CG : आकाशीय बिजली का कहर: मनरेगा कार्यस्थल पर दो मजदूरों की मौत, पांच घायल …

CG : आकाशीय बिजली का कहर: मनरेगा कार्यस्थल पर दो मजदूरों की मौत, पांच घायल …

कांकेर । जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कलगांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने…

1 hour ago
CG : देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ …

CG : देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ …

रायगढ़। चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली किनारे एक किराये के मकान…

1 hour ago