राजनांदगांव : मेजबान छत्तीसगढ़ को मिली दूसरी बार जीत…

राजनांदगांव , अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को पहला मैच मेजबान छत्तीसगढ़ विरुद्ध हॉकी महाराष्ट्र के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मेजबान छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 3-0 गोल से पराजित किया। छत्तीसगढ़ टीम की ओर से मैच के 29वें मिनट में मधु सिंदर मैच के 51वें और 58वें मिनट में दुबी रावत और जिज्ञासा कश्यप ने गोल करते हुए मैच को 0 के मुकाबले 3 गोल से जीत हासिल की। दूसरा मैच हॉकी मध्यप्रदेश विरुद्ध हॉकी राजस्थान के मध्य खेला गया। इस एकतरफा मुकाबला में मध्यप्रदेश ने राजस्थान को 20-0 गोल से पराजित करते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

हॉकी मध्यप्रदेश की और से नौशीन नाज ने 6 गोल, नम्मी गीताश्री ने 4 गोल, भाविका और प्रियांशी भंवर ने 3-3 गोल तथा अक्सा खान, विभा सिंह, साजिदा बेगम और रोली बाल्मीकि ने 1-1 गोल किए। मैच के पूर्व उपस्थित अतिथियों ने मैदान के मध्य जाकर खिलाड़ियों परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी। मैच में प्रिया दुबे, अनामिका शर्मा, राजवीर कौर, कुलदीप कौर, खुशबू सिसोदिया, अमृता सेन, पिंकी नायक, ईशानी पटेल ने निर्णायक व तकनीक अधिकारी को भूमिका निभाई। वहीं वंदन रघुवंशी टेक्निकल डेलीगेट के रूप में उपस्थित हैं। आज के प्रथम मैच में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनिशा साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जिला हाकी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

कोंडागांव. जिले के फरसगांव और केशकाल थाना क्षेत्र में शिक्षकों को विभिन्न बैंकों से पर्सनल…

25 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला…

1 hour ago
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल - मंत्री सुश्री…

2 hours ago
MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

भोपाल   मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…

3 hours ago