राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू किया गया…

राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन गुरुवार से शुरू कर दिया गया है। यहां संक्रमित ओटी की केमिकल से धुलाई और सफाई करने के बाद इसकी बायों में इसका सैंपल भेजा गया। वहां से संक्रमण की कल्चर रिपोर्ट सामान्य मिली है। इसका मतलब अब ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह से साफ हो गया। अब यहां बुजुर्गों की आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा सकता है। कल्चर रिपोर्ट सामान्य आने के बाद गुरूवार से ऑपरेशन शुरू भी कर दिया गया। ऑपरेशन कराने वाले बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर है।

दैनिक भास्कर ने ओटी संक्रमित मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं, बुजुर्गों को दूसरे निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा। इस शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर के बाद देर रात अस्पताल प्रबंधन की आंखें खुली और उसी रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर ने आई विभाग के डॉक्टरों से चर्चा की। वहां के बायो लैब से ओटी के संक्रमण की रिपोर्ट की जानकारी ली। लैब से मिली रिपोर्ट अनुसार ओटी की कल्चर रिपोर्ट सामान्य मिली। अगले दिन से ऑपरेशन शुरू किया गया।

डॉक्टरों ने रिपोर्ट को संक्रमण मुक्त बताया मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओटी में संक्रमण के कारण सप्ताहभर मोतियाबिंद का ऑपरेशन थमा रहा। ऑपरेशन नहीं होने से बुजुर्गों को दूसरे निजी अस्पतालों में रकम खर्च कर मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना पड़ रहा था। मरीजों को मशीनें खराब होने की जानकारी दी जाती रही। लेकिन पड़ताल करने पर पता चला ओटी संक्रमित थी। इसकी दो बार सफाई, धुलाई करने पर सामान्य रिपोर्ट आई और ऑपरेशन शुरू हुआ। इसकी क्लीनिंग कर अस्पताल के बायोलॉजी लैब के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कल्चर रिपोर्ट को सामान्य संक्रमण मुक्त बताया है।

kgnews

Recent Posts

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…

31 seconds ago
CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

अहिवारा । नगर पालिका परिषद अहिवारा में गुरुवार को राज्य प्रवर्तित एवं अधोसंरचना मद के…

4 minutes ago
CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…

7 minutes ago
CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

भिलाई । पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे भिलाई के 10 श्रद्धालुओं के…

17 minutes ago
CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

सरगुजा , जिला में विकासखंड लखनपुर के ग्राम चोड़ेया के धोबाकछार मोहल्ले में आकाशीय बिजली…

17 minutes ago
CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

भिलाई । इकरा टीचर्स एसोसिएशन की ओर से प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह 12 जुलाई…

20 minutes ago